HOMEKATNI

BJP कटनी जिलाध्यक्ष बने दीपक टण्डन, रामरतन पायल प्रदेश कार्यसमिति में

भाजपा ने बदले पांच जिलों के अध्यक्ष, दीपक टण्डन कटनी के नए जिलाध्यक्ष रामरतन पायल प्रदेश कार्यसमिति में

भोपाल। भाजपा BJP ने कटनी सहित 5 जिलों के अध्यक्ष को बदल दिया है। दीपक टण्डन कटनी के नए जिलाध्यक्ष होंगे। कटनी के अलावा भिंड, गुना, ग्वालियर नगर, गुना, अशोकनगर के भी नए जिलाध्यक्ष घोषित किये गए हैं। दीपक टण्डन फिलहाल भाजपा में जिला उपाध्यक्ष थे। अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद से संघ तक दीपक कई दायित्व को संभाल चुके हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के भी वह करीबी माने जाते हैं। विगत लगभग 3 वर्षों से जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे रामरतन पायल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

रामरतन पायल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के 5 सदस्यों को नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में रामरतन पायल कटनी, नाथूसिंह गुर्जर भिण्ड,  कमल माखीजानी ग्वालियर नगर,  गजेन्द्र सिंह सिकरवार गुना, उमेश रघुवंशी अशोकनगर को नियुक्त किया है।

(लोकेन्द्र पाराशर)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

देखें लिस्ट

bjp new Jiladhyaksh

Deepak Tandon bjp

Show More

Related Articles

Back to top button