HOMEKATNI

Katni में कार्रवाई: मुख्य मार्गो से हटाये गए अस्थाई अतिक्रमण

Katni में कार्रवाई: मुख्य मार्गो से हटाये गए अस्थाई अतिक्रमण

कटनी-Katni नगर पालिक निगम Nagar Palika Nigam द्वारा कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन में नगर के मुख्य मार्गो के अस्थाई अतिक्रमण कों हटाकर नगर की सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

मवेशियों को पकडकर कांजी हाउस में बंद करनें की कार्यवाही

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं अतिक्रमण अधिकारी एस के गर्ग नें जानकारी देते हुए बताया कि सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु निगम की हांका गेंग के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गो में आवारा रूप से विचरण कर यातायात प्रभावित कर रहे मवेशियों को पकडकर कांजी हाउस में बंद करनें की कार्यवाही की जा रही है।
अतिक्रमण अमले के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गो के किनारे अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर बैठकर व्यवसाय करनें वालों को रोजाना निर्धारित स्थलों से व्यवसाय करनें हेतु भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के तहत आज प्रातः नगर के मुख्य मार्ग गांधी द्वार मार्ग एवं सिल्वर टॉकीज मोड में सार्वजनिक सडक के किनारे बैठकर यातायात को प्रभावित करनें वाले सब्जी दुकानदारों, थाना तिराहे की दीवार के किनारे कूलर की खस की दुकान लगानें वालों को हटानें की कार्यवाही की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button