implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
MADHYAPRADESH

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे भोपाल

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह 9 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह को गुरुवार को भोपाल पहुंचना था लेकिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट छूटने और फिर चार्टड प्लेन में आई तकनीकी खामी की वजह से वह नहीं आ सके।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। शाह के स्वागत के लिए स्टेट हैंगर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसके साथ वे सीएम के साथ में वीआईपी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।
भाजपा जहां शाह के दौरे को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है वहीं कांग्रेस भी इस हलचल पर नजर गड़ाए हुए है। अपने दौरे में शाह मंत्रियों के परफॉरमेंस पर भी बात करेंगे, जिसका असर अगले मंत्रिमंडल विस्तार पर पड़ने की संभावना है। शाह शुक्रवार को जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के यहां दोपहर का भोजन करेंगे तो शनिवार को वे सीएम हाउस में संतों के साथ भोज में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए देश के दो सौ बड़े संतों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें-  युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे धीरज पटेरिया पुनः हुए भाजपा में शामिल
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort