ज्योतिष

शुक्र अपनी चाल बदलते हुए वृषभ में करेंगे प्रवेश, जानिए किन राशियों पर क्या पड़ेंगे प्रभाव

एक बार फिर नौ ग्रहों में से भौतिक सुखों के कारक शुक्र देव चार मई को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलते हुए अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को एक शुभ ग्रह माना गया है। एक ओर जहां कुंडली में मजबूत होने पर शुक्र जातकों को अच्छे परिणाम देता है तो वहीं कमजोर होने पर अशुभ फल प्रदान करता है। शुक्र ग्रह ज्योतिष में भाग्य के कारक माने गए हैं। साप्ताहिक दिनों में इनका दिन शुक्रवार है और इस दिन की कारक देवी स्वयं धन की देवी लक्ष्मी हैं। बुध ग्रह से जहां इनकी मित्रता है, वहीं शनि के साथ यह ज्योतिष के लगभग सर्वाधिक मजबूत योग का निर्माण करते हैं। शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, कला, मनोरंजन, भोग विलास, लव, रोमांस, फैशन, दांपत्य सुख का कारक भी माना गया है। बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार शुक्र, वृषभ राशि में प्रवेश चार मई की दोपहर एक बजकर नौ मिनट पर करेंगे और फिर 28 मई को दोपहर 11 बजकर 44 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। उसके बाद ये मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र ग्रह के वृषभ राशि में आने से तीन ग्रहों की युति का निर्माण होगा, यानी वृषभ राशि में एक साथ राहु, बुध और शुक्र की युति होने जा रही है, इसलिए कुछ मामलों में लोगों को सावधान रहना होगा। शुक्र का राशि परिवर्तन जहां कुछ राशियों को फायदा देगा, वहीं कुछ राशियों में लोगों के सामने नई परेशानियां भी पैदा करेगा। वृषभ राशि में ग्रहों की होने वाली हलचल मेष राशि से लेकर मीन राशि तक में दिखाई देगी। जिसका असर आगामी दूरगामी दिनों में देखने को मिलेगा।

ग्रह पर दिखाई देगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही हैं, वह बड़े परिवर्तन की ओर इशारा कर रही है। शुक्र, बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी और बीमारियों में कमी आएगी। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आय में इजाफा होगा, प्राकृतिक घटनाएं घटेंगी, भूकंप आने की भी संभावना है। वहीं राजनीति में भी बड़े स्तर का परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाएगा। वहीं जन आंदोलन व कोरोना महामारी के संक्रमण में कमी आने की संभावना के साथ सोने चांदी के भाव में तेजी आएगी। देश को कोई बड़ी अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है।

शुक्र के राशि परिवर्तन का क्या रहेगा असर

मेष राशि: धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि: कार्य क्षेत्र में सफलता
मिथुन राशि: शुभ अवसर का लाभ उठाएं
कर्क राशि: भाग्य का साथ मिलेगा
सिंह राशि: प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी
कन्या राशि: धन हानि के योग
तुला राशि: शिक्षा के लिए उत्तम समय
वृश्चिक राशि: धन से जुड़ी समस्या दूर होगी
धनु राशि: मान सम्मान बढ़ेगा
मकर राशि: व्यापार में आमदनी बढ़ेगी
कुंभ राशि: परिवार में शुभ मांगलिक कार्य के अवसर
मीन राशि: यात्राओं के योग

शुक्र को मजबूत बनाने के लिए करें उपाय

श्री यंत्र का विधि पूर्वक पूजन करें व श्री सूक्त लक्ष्मी स्रोत का पाठ करें। शुक्रवार को मछलियों को दाना खिलाएं। महिलाओं का सम्मान करें, सफेद गाय की सेवा के साथ सफेद वस्तुओं का दान शुक्रवार के दिन करें।

Show More

Related Articles

Back to top button