HOMEज्ञानधर्म

Makar Sankranti 2022 मकर संक्रांति कल या परसों? दूर कर लें कंफ्यूजन

मकर संक्रांति कल या परसों? दूर कर लें कंफ्यूजन

Makar Sankranti 2022 on 14 January: मकर संक्रांति कब है यह प्रश्न आपके मन मे भी उठ रहा होगा। इसकी तारीख को लेकर तरह तरह की चर्चा हैं। आइए जानते हैं कब है मकर सक्रांति

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार पूरे वर्ष में 12 संक्रांति होती हैं, लेकिन इनमें मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान सूर्यदेव प्रत्येक मास के पश्चात अपनी राशि बदलते हैं. सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं. 14 जनवरी शुक्रवार को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं और इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. ज्योतिषी और काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ट्रस्ट के सदस्य पंडित दीपक मालवीय ने बताया कि पौष शुक्ल द्वादशी दिनांक 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ सूर्य उत्तरायण भी हो जाएंगे और खरमास की समाप्ति हो जाएगी.

14 जनवरी ही उत्तम तिथि (Makar Sankranti 2022 Tithi)
इस बार सूर्य के मकर राशि में गोचर का समय दो पंचागों में अलग-अलग है. बनारस के पंचांग में सूर्य के मकर राशि में गोचर का समय रात्रि में बताया गया है, जबकि प्रसिद्ध पंचाग ब्रजभूमि और मार्त्तण्ड पंचांग के अनुसार सूर्य का गोचर 14 जनवरी को दोपहर के समय हो रहा है. प्रसिद्ध पंचाग ब्रजभूमि और मार्त्तण्ड पंचांग के अनुसार सूर्य का गोचर 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सूर्यास्त से पहले ही हो रहा है इसलिए मकर संक्रांति के लिए उत्तम तिथि 14 जनवरी ही है.

Show More

Related Articles

Back to top button