HOMEMADHYAPRADESH

अब जबलपुर BJP नगर अध्यक्ष बदलना तय, VD से मिलने कटनी पहुंचे कई नेता

कटनी के बाद अब जबलपुर BJP नगर अध्यक्ष बदलना तय, कटनी VD से मिलने पहुंचे कई नेता।

बीजेपी अब संगठन स्तर पर सर्जरी कर रही है। इसी क्रम में कटनी के बाद अब जबलपुर BJP नगर अध्यक्ष बदलना तय है। आज कटनी प्रवास पर आए प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा से मिलने जबलपुर के कई नेता पहुंचे थे। इसी तरह पन्ना शहडोल के भी कुछ दावेदार कटनी पहुंचे थे।

फिलहाल बात जबलपुर की करें तो किसी भी दिन संगठन से नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। नवंबर माह में वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है इससे पहले भाजपा प्रदेश संगठन नए चेहरे को जिम्मेदारी देने में जुटा है।

हालांकि अध्यक्ष बनने की दौड़ में कई नाम है जिस वजह से संगठन की एक राय नहीं बन पा रही है। पिछड़ा वर्ग से अधिक दावेदार है। जिनके नाम पर विचार किया जा रहा है। बता दे कि संगठन जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर कार्यकर्ता का चयन करना चाह रहे हैं।

2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए अभी से तैयारी में भाजपा संगठन जुट गया है। शहर में पहले ही भाजपा के पास एक विधायक है ऐसे में चुनौती बड़ी है। इसको देखते हुए संगठन मजबूत कंधों और सर्वमान्य चेहरों को तवज्जों देना चाह रहा है।

कुछ दिन पहले तक अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व एमआइसी श्रीराम शुक्ला, प्रभात साहू, दीपांकर बैनर्जी, पंकज दुबे और सदानंद गोडबोले का नाम चर्चा में था लेकिन किसी भी नाम पर स्थानीय नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई। स्थानीय नेता अपनी पसंद के चेहरे को बैठाने के लिए प्रयासरत थे जिसके बाद जातिगत समीकरण भी रोड़ा बने।

जबलपुर ग्रामीण में भी सामान्य वर्ग से अध्यक्ष होने के कारण यहां स्थिति अनुकूल नहीं बन रही थी। ऐसे में पिछड़ा वर्ग को नेतृत्व देने पर संगठन ने जोर दिया। इसके बाद पूर्व एमआइसी सदस्य नंद कुमार चौहान, महानगर महामंत्री रजनीश यादव के नाम पर रायशुमारी का दौर शुरू हो गया। पार्टी जहां युवा चेहरों को नेतृत्व देकर नई पंक्ति बनाने पर जोर दे रही है। ऐसे में कुछ नए प्रयोग भी देखने को मिल सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button