HOMEKATNIMADHYAPRADESH

बकरी पालन एवं जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

कटनी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम दियागढ एवं झीना पिपरिया के स्व सहायता समूह के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सदस्यों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में बकरी पालन एवं जैविक खेती का प्रशिक्षण प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।

बकरी पालन के साथ कम लागत तकनीकी अपनाकर ग्राम में उपलब्ध संसाधनों कचरा गोबर फसल अवशेष खरपतवार से विभिन्न जैविक खाद बनाने तथा जैविक कीटनाशक के अंतर्गत पत्तियों से कीटनाशक बनाने पांच पत्ती काढ़ा नीम पत्ती गोमूत्र से कीटनाशक बनाकर फसलों में उपयोग करने की जानकारी दी गई।

फसलों को कीटों से नुकसान करने के तरीके पौधों को काटने वाले कुतरने वाले रस चूषक कीट एवं फल छेदक कीटो तथा उगरा उक्ठा जड़ सड़न एवं पौध गलन बीमारियों तथा उनसे बचाव की तकनीकी जानकारी दी गई। बकरियों की विभिन्न नस्ल एवं उनके पाए जाने वाले राज्यों बकरियां में प्रजनन व नस्ल सुधार ग्याभिन बकरी का रखरखाव नवजात बच्चों की देखभाल बीमार पशु की पहचान की जानकारी दी गई।

पशु चिकित्सक डॉ आर के सोनी ने बकरियां में होने वाले विभिन्न रोग पहचान उनके नियंत्रण एवं टीकाकरण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा अनुपम पांडे एवं ओमप्रकाश तिवारी ने प्रशिक्षण में सहयोग किया।  प्रशिक्षणार्थी मैंकू लाल कोल शुभम सिंह कमलेश बृजेश सिंह मनोज कुमार देवीदीन धुर्वे धनीराम एवं अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button