HOMEज्योतिषधर्मराष्ट्रीय

Solar Eclipse: वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण कल, पढ़ें आपकी राशि पर कैसा होगा प्रभाव

यह सूर्यग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा,

Solar Eclipse 24 घंटे बाद यानि गुरुवार 10 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2021) लगने वाला है, यह सूर्यग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, हालांकि भारत में यह सूर्यग्रहण आंशिक (Partial Solar Eclipse 2021) होगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा सूर्य को इस तरह से ढकेगा जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशमान रह जायेगा और मध्य हिस्सा पूरी चरह से ढक जाएगा। इस स्थिति में सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आयेगा।.

खास बात ये है कि यह पहला मौका है ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती (Shanashchar Jayanti 2021 ) के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।तिथि काल गणना के अनुसार 148 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब शनि जयंती (पुत्र) के दिन सूर्यग्रहण ( पिता) भी लगने जा रहा है।  सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में आंशिक रूप में दिखाई देगा, जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। इस साल का सूर्य ग्रहण भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा।

वही 10 को सूर्यग्रहण ( 10 June Solar Eclipse 2021) के साथ वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी पड़ रही है।इस दिन महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखेंगी । यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इसी दिन शनि जयंती भी है और शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है।ज्योतिष के अनुसार, इस बार का सूर्य ग्रहण वृष राशि में लगेगा, इसलिए इन राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वृष राशि में लगने वाले इस सूर्यग्रहण का प्रभाव मेष से मीन राशि के जातकों पर ज्यादा होगा।

क्या होता है सूर्यग्रहण

चंद्रमा के पृथ्वी व सूर्य के बीच आने पर सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती, इस कारण सूर्य का बिम्ब ढ़क जाने को ही सूर्यग्रहण कहा जाता है। जबकि पृथ्वी के सूर्य व चंद्रमा के बीच में आने की स्थिति को चंद्रग्रहण कहा जाता है।

रिंग ऑफ फायर

10 जून 2021 को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण (Elliptical Solar Eclipse 2021) होगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण उस घटना को कहते हैं, जब चंद्र पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए, सामान्य की तुलना में उससे दूर हो जाता है। इस दौरान चंद्र सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है, लेकिन उसका आकार पृथ्वी से देखने पर इतना नज़र नहीं आता कि वह पूरी तरह सूर्य की रोशनी को ढक सके। यानि इस बार सूर्य ग्रहण ‘रिंग एक्लिप्स’ या ‘रिंग ऑफ फायर’ के दुर्लभ दृश्य को चिह्नित करेगा।

ज्येष्ठ अमावस्या का बड़ा है महत्व

पंचांग अनुसार, सूर्यग्रहण (First Solar Eclipse 2021) के साथ 10 जून 2021 को गुरुवार के दिन ज्येष्ठ अमावस्या है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन तीर्थ स्नान, दान, व्रत और पूजा पाठ का काफी महत्व होता है। ज्येष्ठ अमावस्या पर पवित्र धार्मिक नदियों में स्नान के विशेष महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ अमावस्या पर विशेष रूप से भगवान शिव-पार्वती, विष्णुजी और वट वृक्ष की पूजा की जाती है। ज्येष्ठ अमावस्या के महत्व के बारे में पुराणों में भी उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि तीर्थ स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों की शांति के लिए तर्पण करने से जीवन में शांति मिलती है।

अभी दो और लगेंगे ग्रहण

ज्योतिष के अनुसार, साल 2021 में कुल 4 ग्रहण होंगे। इसमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं।2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को हो चुका है और अब 10 जून को सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2021) होने वाला है। इसके बाद दूसरा चंद्रग्रहण 19 नवबंर और सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर में लगेगा। इस साल के 4 ग्रहणों में से एक चंद्र ग्रहण को छोड़ बाकी के 3 ग्रहण को अपने देश भारत में देखा जा सकेगा।

राशियों पर असर

  • मेष-जातक वाद-विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण पर रखें। आर्थिक हानि हो सकती है।
  • वृष- स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखने की जरूरत है, करियर और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें।
  • मिथुन- गलत कार्यों से दूरी बनाकर रखें तो फायदे में रहेंगे। अचानक लाभ या हानि की स्थिति निर्मित हो सकती है। धन के व्यय में भी सावधानी बरते। संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।
  • कर्क-मन को हमेशा शांत रखने की कोशिश करें। विवाद की स्थिति में धैर्य बनाकर रखें। अपने दुश्मनों के प्रति हमेशा सतर्क रहें।
  • सिंह- आर्थिक लाभ हो सकता है। धन लाभ के योग हैं, किसी के बारे में नकारात्मक विचार लाने से बचें। अध्यात्म के कामों में मन लगाएं।
  • कन्या- स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखें। किसी को पैसे उधार देने से बचें,पारिवारिक संबंध मधुर बनेंगे।
  • तुला-सोच-समझ किसी कार्य को करें। मेंटल स्ट्रेस से दूर रहें। किसी गरीब या निर्धन व्यक्ति की सहायता करें।
  • वृश्चिक-मन पर काबू रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  • धनु- करियर और शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यर्थ खर्च करने से बचें।किसी काम में निवेश करने से लाभ मिल सकता है।
  • मकर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक हो सकता है।
  • कुंभ-क्रोध पर नियंत्रण रखें। विरोधी परास्त कर सकते हैं।
  • मीन- आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और सोच-समझकर निर्णय लें।पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें।

Show More

Related Articles

Back to top button