implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
HOME

पुरानी घड़ी को समझ लिया टाइम बम, कलेक्ट्रेट में मची अफरा-तफरी

कटनी। कलेक्टर परिसर में आज सुबह बम की खबर से हड़कंप मच गया।आनन फानन में बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गई।देखते ही देखते पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील हो

गया।दरअसल आज सुबह ये खबर आग की तरह फैली की कलेक्ट्रेट परिसर की झाड़ियों में कोई घड़ी नुमा बम देखा गया है जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा और वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आ गए।इतना ही नही जबलपुर से भी बम निरोधक दस्ता कटनी के लिए रवाना कर दिया गया है।

 इधर तलाशी के बाद जिस घड़ी को बमः समझा जा रहा था वह दरअसल वह एक पुरानी घड़ी ही निकली और इस बात की पुष्टि कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने भी की लेकिन इस घड़ी से कई घण्टे तक कलेक्ट्रेट में अफरा तफरी मची रही। सवाल यह कि घड़ी यहां कौन छोड़ गया और किसी शरारत से भी इंकार नहीं किया जा सकता पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तकफिलहाल कटनी कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात है और एहतियातन चप्पे चप्पे की बारीकी से तलाशी की जा रही है।

आपको बता दें कि हाल ही में कटनी कॉलेट्रेट को ISO का दर्जा प्राप्त हुआ है।ऐसे में कलक्ट्रेट परिसर में बम की खबर ने परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें-  युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे धीरज पटेरिया पुनः हुए भाजपा में शामिल
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort