जरा हट केराष्ट्रीय

Husbands Odor: पति से आती है बदबू, नहीं रहना साथ’, महिला की शिकायत सुन सभी रह गए हैरान

Husbands Odor यूपी के बलिया में शनिवार को समाधान दिवस पर एसडीएम के सामने अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। महिला ने ऐसी गुहार लगाई जिसे सुनकर अधिकारी समेत वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। महिला ने कहा कि पति के कपड़ों से दुर्गंध आती है इसलिए वो उसके साथ नहीं रह सकती। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं।

 

महिला ने कहा कि मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। इनका कपड़ा गंदा रहता है और दुर्गंध आती है। मुझे इनसे छुटकारा दिलवा दीजिए। इस तरह की अजीबोगरीब फरियाद सामने आने पर एसडीएम भी सोच में पड़ गए। एसडीएम ने पति को बुलवाया और पूछा, क्यों भाई…क्यों गंदे रहते हो।

Husbands Odor पति को अधिकारियों ने दी हिदायत

पति बोला कि खेत में काम करता हूं। मवेशी भी रखा हूं। काम करना पड़ता है। इसके चलते वह न चाहकर भी गंदा हो जाता है। काफी समझाने-बुझाने के बाद एसडीएम ने पत्नी को पति के साथ रहने को राजी किया। पति को हिदायत दी कि जब घर जाओ तब साफ-सुथरा हो कर जाओ।

Husbands Odor बहन के पति के साथ दिल्ली रहती है महिला

मामला बैरिया नगर पंचायत के एक गांव का है। महिला 20 वर्ष तक अपने पति के साथ रहने के बाद अपनी बहन के पति के साथ दिल्ली चली गई थी।

पति पर गंदा रहने का आरोप लगाते हुए साथ रहने से मना कर दिया था। किसी तरह पंचायत करा कर महिला को वापस बुलाया गया। महिला चार बच्चों की मां है।

Show More

Related Articles

Back to top button