implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव बने प्रदेश की चार लोकसभा के सहसंयोजक

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

कटनी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ताधारी दल भाजपा ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ा दिया है पहले बूथ सशक्तिकरण अभियान फिर बूथ विजय संकल्प अभियान और अब विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने वोटर्स को साधने का प्रयास करते नजर आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा देशभर में 30 मई से 30 जून तक “विशेष जनसंपर्क अभियान” चलाएगी जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। देशभर में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन हेतु भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर पूर्व महापौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,रीवा जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव को उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी है। श्री श्रीवास्तव को प्रदेश की 4 चार लोकसभा खजुराहो, रीवा, सतना और सीधी क्लस्टर का सहसंयोजक बनाया गया है। वे भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय के साथ इन लोकसभा क्लस्टर में होने वाले कार्यक्रमों को सम्पन्न कराएंगे।

इस दौरान लोकसभा और विधानसभा स्तर पर जनसभा, प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, इंटरनेट मीडिया वालंटियर्स सम्मेलन और विकास तीर्थ का अवलोकन की योजना बनाई गई है।

इस कड़ी में भाजपा ने जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों तक सीधे संपर्क और समर्थन की योजना बनाई है, जिसके लिए प्रदेश स्तर से विभिन्न नेताओं को जवाबदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-  विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने हरिहर तीर्थ क्षेत्र के भूमिपूजन में योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया
Show More
Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort