HOMEजरा हट केबॉलीवुड

Raj Kapoor and Rewa connection! आपको पता है राज कपूर और MP के रीवा का कनेक्शन! नहीं तो जानिए यहां

आपको पता है राज कपूर और रीवा का कनेक्शन! नहीं तो जानिए यहां

Raj Kapoor and Rewa connection! हिंदी सिनेमा के द ग्रेट शोमैन राज कपूर का मध्य प्रदेश के शहर रीवा से खास लगाव रहा। इसकी वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, रीवा राज कपूर की ससुराल रही है और यहां बारात लेकर वह पत्नी कृष्णा को ब्याहने पहुंचे थे। बता दें कि राज कपूर की शादी 12 मई 1946 में रीवा में हुई थी। कृष्णा कपूर के साथ राज कूपर की शादी पूरी शान-शौकत के साथ हुई। शादी के वक्त कृष्णा की उम्र 16 साल थी और राज कपूर की 22 साल। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे और उनका पूरा परिवार रीवा में रहता था। बता दें कि कृष्णा, प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ की कृष्णा बहन है।

इस तरह पक्का हुआ रिश्ता
दोनों की शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक कंपनी के साथ एक बार रीवा गए थे। यहां उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को दी गई, जिनके साथ कम समय में ही पृथ्वीराज कपूर की अच्छी दोस्ती हो गई। पृथ्वीराज कपूर ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की ठान ली और उन्होंने अपने 22 साल के बेटे राजकपूर की शादी करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से तय कर दी। जब राजकपूर अपने दोस्त प्रेमनाथ के साथ रीवा घूमने आए तो उन्हें पहली नजर में कृष्णा से प्यार हो  गया था। यही वजह थी कि वह तुरंत शादी के लिए तैयार हो गए।
शादी के बाद हिट हुईं फिल्में
शादी के बाद राज ने जो सफलता पाई वह आसान नहीं थी। उनका करियर बुलंदियों पर पहुंचा। शादी के बाद ही राज कपूर की फिल्में सुपरहिट हुई थीं। जहां शादी हुई थी ठीक वही पर कृष्णा-राजकपूर की याद में ऑडिटोरियम बनाया गया है। इस ऑडिटोरियम का भूमिपूजन बेटे रणधीर कपूर ने किया था और लोकार्पण में भी रणधीर के साथ प्रेम चोपड़ा और प्रेमनाथ के बेटे प्रेम किशन शामिल हुए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button