implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
HOMEMADHYAPRADESH

मां अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई, तीन बच्‍चों की मौत

Burhanpur जिले में रविवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। खकनार थाना क्षेत्र में एक मां अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। इसमें तीन बच्‍चों की मौत हो गई। मां इस दौरान तैरकर कुएं से बाहर आ गई।

कुछ लोगों के अनुसार मां और सात साल की बच्‍ची खेत पर बेहोश मिली है। बताया गया है कि डेढ़ साल के बालक, तीन और साढ़े चार साल की बाल‍िका की इस घटना में मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही खकनार पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला टिकाबर्डी फालिया गांव का है। यहां रविवार दोपहर चार से पांच बजे के बीच एक महिला अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। इसमें से तीन छोटे बच्‍चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस बीच मां तैरकर बाहर आ गई, जबकि एक सात साल की बच्‍ची बेहोश हालत में मिली है।

जानकारी के अनुसार प्रमिला नामक महिला का उसके पति रमेश के साथ कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद क्रोधित होकर महिला अपने बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने इस घटना की पुष्टि की है।

बताया गया कि पति ने अपनी पत्‍नी से खेत में महुआ बीनने के लिए साथ चलने को कहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें-  विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने हरिहर तीर्थ क्षेत्र के भूमिपूजन में योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया
Show More
Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort