implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
HOMEराष्ट्रीय

Akanksha Dubey Suicide एक्ट्रेस आकांक्षा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Akanksha Dubey Suicide एक्ट्रेस आकांक्षा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुरी की निवासी थीं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थीं। आकांक्षा ने वीरो के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई भी जानकारी अभी पता नहीं चली है। इस खबर के आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सभी को एक बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें-  पर्यावरण रक्षा की मिसाल है कटनी का जाग्रति पार्क: विष्णुदत्त शर्मा

आकांक्षा तीन साल की उम्र में ही पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे। लेकिन आकांक्षा का मन डांस और एक्टिंग की तरफ ज्यादा था। एक्ट्रेस को बचपन से ही टीवी देखना काफी पसंद था। अपने इसी पैशन को फाॅलो करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मुंबई में पढ़ाई खत्म करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी काफी मदद की थी।

यह भी पढ़ें-  लाडली बहना योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तता मिलेगी: VD शर्मा
Show More
Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort