AppsHOMETechराष्ट्रीय

Google Map Crash रास्ता भटक गया गूगल मैप, काफी देर तक डाउन रहने से लोगों को परेशानी

Google Map Crash रास्ता भटक गया गूगल मैप, काफी देर तक डाउन रहने से लोगों को परेशानी

Google Map Crash । नेविगेशन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली गूगल मैप के अचानक डाउन होने जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। गौरतलब है कि दुनियाभर में नेविगेशन के लिए सबसे इसी ऐप का इस्तेमाल होता है। Google Map की मदद से ही कैब से लेकर डिलीवरी तक की सर्विस का काम काफी आसान हो गया है। लेकिन गुरुवार को Google Map के क्रैश हो जाने पर लोग ऐप को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। नेविगेशन एप के क्रैश होने के पीछे बड़ा टेक्निकल ग्लिच होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी तक गूगल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Google Map crash होने का मामला हालांकि भारत में ज्यादा नहीं देखा गया। भारत में कुछ ही यूजर्स को क्रैश होने पर दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्लोबल ट्रैकर का कहना है भारत में सिर्फ 288 मामले ही रिपोर्ट किए गए। एक यूजर ने ट्वीट किया कि मेरे जीवन में पहली बार गूगल मैप क्रैश हुआ है..तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब हमें गूगल मैप डाउन है और अब हमें सड़कों के संकेतों (साइन) को पढ़ना होगा जैसे पूर्व में लोग गुफाओं में चिन्हों की पहचान करते थे।

Show More

Related Articles

Back to top button