HOMEKATNIMADHYAPRADESH

भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान-2 कल से,10 दिन तक हर कार्यकर्ता बूथ पर जाएंगे

जिला कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताई कार्ययोजना, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा का मिला मार्गदर्शन

कटनी। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता बूथ विस्तारक अभियान 2 के तहत चलो बूथ की ओर में सहभागी बनेंगे। आज जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने पूरी कार्ययोजना विस्तार से रखी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का वर्चुली मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि अगले 10 दिन मध्यप्रदेश भाजपा का ऐतिहासिक अभियान शुरू होगा जिसके तहत प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता चाहे वह किसी भी दायित्व में हो इसका सहभागी बन कर बूथ विस्तारक अभियान में जुटेंगे। प्रदेश के करीब 65 हजार बूथों में बूथ समिति पेज प्रमुख पन्ना प्रमुख त्रिदेव की रचना बूथ विस्तारक अभियान के प्रथम संस्करण में पूरी की गई थी। जिसका सम्पूर्ण डेटा का एक बार पुनः फिजिकल वेरिफिकेशन इस अभियान में किया जाएगा उन्होंने कहा कि 14 से 24 मार्च तक हर कार्यकर्ता इस महाअभियान को सफल बनाने जी जान से जुट जाएं। यह ऐसा अभियान होगा जिसमें हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से न सिर्फ संवाद कायम करेंगे वरन देश प्रदेश की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जनता तक पहुंच के बारे में भी जानकारी लेंगे। जो भी पात्र हमारी सरकार की योजना से लाभान्वित या फिर वंचित है उससे सम्पर्क करेंगे। अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रीगण के साथ संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहभागिता रहेगी। बूथ विस्तारक अभियान-2 पूरे देश मे एक ऐतिहासिक महाभियान के संकल्प के साथ चलेगा।

जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन ने सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष के साथ जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य कनिष्ठ वरिष्ठ प्रत्येक भाजपाजनों से बूथ तक पहुंचने का आव्हान किया। महत्वपूर्ण बैठक की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। आईटी सोशल मीडिया तथा मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने इस अभियान की बारीकियों से अवगत कराया, इसी तरह जिला महामंत्री सतीश तिवारी, चेतन हिंदूजा ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने संकल्प दिलाया कि कटनी पिछली बार की तरह इस बार भी बूथ विस्तारक अभियान में अव्वल होगा। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं से 10 दिन पूरे मनोयोग से जुटने का आव्हान किया।

इस अवसर पर भावना सिंह, सुरेश राय, रणवीर कर्ण, रामू साहू, विजय दुबे, शिवम शर्मा, धीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंघानिया, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, सीमा जैन, ओंकार मिश्रा, रवि खरे, ललित जायसवाल, कौशल दुबे, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, वागीश आनन्द, मृदुल मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, संकल्प तिवारी, राजेंद्र कोल, शिवकुमार चौधरी, प्रदीप साहू, उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button