HOMEजरा हट के

Gajab हाथी का बच्चा पानी पीते पूल में गिरा, मां के साथ एक और हाथी ने यूँ बचाई जान

Gajab हाथी का बच्चा पानी पीते पूल में गिरा, मां के साथ एक और हाथी ने यूँ बचाई जान

Gajab हाथी का एक बच्चा शनिवार को पानी पीते समय पूल में गिर गया। उसकी मां के साथ एक और हाथी ने उसे बचा लिया।

news24you

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दक्षिण कोरिया के सियोल पार्क का है। एक यूजर ने लिखा हाथियों ने बच्चे को जिस तरह बचाया इसकी जरूरत है। जानवर इंसानों से कहीं बेहतर हैं। वे खतरे में देखकर एक दूसरे की मदद के लिए आगे आते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ये कितना इमोशनल था। कितना स्मार्ट ब्रावो।

हाथी और उसका बच्चा पूल में पानी पीने जाते हैं तभी हाथी का बच्चा पूल में गिर जाता है। बच्चे की मां और एक अन्य हाथी उसे बचाने के लिए दौड़ते है। वे अपनी सूंड को बचा कर पानी में जाते हैं और उस बच्चे को पानी से बाहर निकाल लेते हैं।
पीछे बाड़ में एक तीसरे हाथी को भी देखा जा सकता है। जो बच्चे को बचाने के लिए आना चाहता है लेकिन बाड़े में बंद होने की वजह नहीं निकल पाता है। वीडियो से साफ पता चल रहा है कि हाथी भी कितने दयालु होते हैं।

कंक्रीट के गड्ढे में गिरा था हाथी का बच्चा

थाईलैंड में 16 जून 2022 को डॉक्टर्स और उनके स्टाफ ने हथिनी की जान CPR देकर बचाई थी। नाखोन नाओक पार्क प्रांत के गोल्फ कोर्स में हथिनी का बच्चा कंक्रीट के गड्ढे में गिर गया था। मां गड्ढे के पास ही खड़ी थी और बच्चे की हिफाजत कर रही थी। वह किसी को भी उसके पास नहीं आने दे रही थी।

Show More

Related Articles

Back to top button