HOMEMADHYAPRADESH

कौन..! मध्य प्रदेश के एक नेता और उनके दो दोस्तों की गोवा में दो कालगर्ल ने की जमकर पिटाई

कौन..! मध्य प्रदेश के एक नेता और उनके दो दोस्तों की गोवा में दो कालगर्ल ने की जमकर पिटाई

बीते 2 दिनों से एक खबर एमपी के राजनीतिक गलियारों में जमकर चल रही है। खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के एक नेता और उनके दो दोस्तों की गोवा में दो कालगर्ल ने जमकर पिटाई कर दी। वे कालगर्ल की सेवाएं लेने के बाद उनका पैसा चुकाए बिना ही होटल से निकलने की फिराक में थे। कालगर्ल को यह समझ आ गया। उन्होंने तीनों को घेर लिया और पिटाई कर दी।

कमरे में छिपे थे नेता, कालगर्ल ने खोजकर पीटा

शुल्क चुकाने की बारी आई तो नेता ने कहा कि उन्होंने दलाल के खाते में आनलाइन राशि ट्रांसफर की है। दलाल ने कहा, उसे राशि नहीं मिली। इसी बीच नेता होटल की ऊपरी मंजिल में किराये पर लिए एक कमरे में छुप गए, जिन्हें कालगर्ल ने खोज कर पिटाई शुरू कर दी।

इसमें से नेता प्रदेश के पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। घटना छह मार्च की कैलंगुटे बीच के एक होटल की बताई जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर घटना से जुड़ी जानकारी बहुप्रसारित हुई, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जाती रहीं।

यह भी पढ़ें-  Katni: सुबह 9 बजे या उसके बाद लगेंगी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बताया जा रहा है कि नेता ने दलाल के माध्यम से मुंबई से दो कालगर्ल बुलाई थी। दलाल से बातचीत में तय समय से पहले कालगर्ल जाने लगीं तो नेता व उनके दोस्तों का कालगर्ल और दलाल से विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें-  पंच कल्याणक कार्यक्रम में पहुंचकर कांग्रेसजनों ने लिया आशीर्वाद

मारपीट में होटल का भी कुछ सामान टूटा है। उस दौरान नेता व उनके दोस्त नशे में थे। इस घटना को लेकर जब कैलंगुटे पुलिस थाने के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। संबंधित नेता का नाम अब तक उजागर नहीं हो पाया है

Related Articles

Back to top button