Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant
HOME

DJ बजाने का विवाद बना हत्या का कारण, जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र में युवक की हत्या

DJ बजाने का विवाद बना हत्या का कारण, जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र में युवक की हत्या

हालांकि डीजे को लेकर पुलिस ने एहतियात के तौर पर कागजी आदेश जारी किए थे मगर कहीं भी इसका पालन नहीं हो सका लिहाजा ग्रामीण क्षेत्र में हत्या की वारदात घटित हो गई। इधर कटनी में भी खिरहनी फाटक क्षेत्र में बीते दो दिन से डीजे के शोर दारुखोरी जम कर जारी है पर पुलिस अनजान बनी है।

बहरहाल कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी पिपरिया गांव में डीजे बजाने से मना करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश भी थी। विवाद के दौरान पौड़ी पिपरिया गांव निवासी निवासी प्रहलाद सिंह पिता रामखिलावन सिंह (26) पर धीरज सिंह, गणेश सिंह, नीरज सिंह, मान सिंह, संपत्त सिंह, नरेन्द्र सिंह ने चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दो पक्षों में हुए विवाद में पुष्पेंद्र पिता फूलचंद सिंह, राघवेंद्र पिता फूल चंद सिंह, अवतार पिता फूल चंद सिंह, संतोष पिता नोने सिंह, राजेश पिता चंद्रभान सिंह, भूपेंद्र सिंह घायल भी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गणेश सिंह, नीरज सिंह, मान सिंह, संपत सिंह, नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि धीरज सिंह फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 6 युवकों को आरोपी बनाया है। जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें-  कटनी : मुंह में ताले लगा कर एनएसयूआई ने किया राहुल गांधी के निलंबन का विरोध प्रदर्शन
Show More
Back to top button
Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant