Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant
HOMEKATNIMADHYAPRADESHPolitics

Vikas Yatra MP: जनता की सेवा का संकल्प पूरा कर रही विकास यात्रा

स्टेशन चौराहे से मुख्य मार्ग में निकली कटनी मुड़वारा विधानसभा की विकास यात्रा

कटनी। जिले में लगातार 13वें दिन विकास यात्राओं का क्रम जारी है।

यात्रा के दौरान जन-प्रतिनिधि और अधिकारी वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता के साथ संवाद कर रहे हैं साथ ही, उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कटनी विधानसभा की विकास यात्रा शहर के मुख्यमार्ग में निकाली।

नगर की यह विकास यात्रा मुख्य रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, पीताम्बर टोपनानी, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, गीता गुप्ता, यज्ञदत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, संदीप दुबे, अश्वनी गौतम, रवि खरे, महेश शुक्ला, आशीष कंदेले, पार्षदगण बीना बैनर्जी, शकुंतला सोनी, शिब्बू साहू, डॉ रमेश सोनी, अवकाश जायसवाल, सीमा श्रीवास्तव, बल्ली सोनी, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक शर्मा आदि भाजपाजनों तथा प्रशासनिक अधिकारीगण की मौजूदगी रही।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। शहर के मुख्यमार्ग में व्यापारी बन्धुओं से जनप्रतिनिधियों ने बात की उनकी समस्याओं तथा जरूरी आवश्यकता के बारे में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं जिससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति को भी भाजपा की सरकारों ने लाभ पहुँचाने का कार्य किया है।

विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ है। विकास यात्रा का उद्देश्य ऐसे पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना है जो किसी कारण से इन योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे हैं जिसे लेकर विकास यात्रा वार्ड-वार्ड में पहुंच रही है। सुभाष चौक से कचहरी चौक होते हुए यात्रा सिविल लाइन पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जन के साथ भाजपा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

 

यह भी पढ़ें-  कटनी : मुंह में ताले लगा कर एनएसयूआई ने किया राहुल गांधी के निलंबन का विरोध प्रदर्शन
Show More
Back to top button
Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant