Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant
HOMEजरा हट के

ये है वेलेंटाइन : महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा, सोशल मीडिया पर फ़्रेण्डशिप की और लड़के के साथ भाग गई

महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा, सोशल मीडिया पर फ़्रेण्डशिप की और लड़के के साथ भाग गई

ये है वेलेंटाइन: आगरा के एत्माद्दौला थाना इलाके की महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा। इसके बाद एक एप से जुड़कर सोशल मीडिया फ्रेंड बना लिए। पति को पता चला तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। मगर, महिला अपने दोस्त के पास चली गई। पति ने पुलिस से शिकायत की। चार महीने बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अब पति उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस महिला के बयान दर्ज कराएगी।

महिला की शादी को 15 साल हो गए हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा था। इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना ली। आनलाइन उसके दोस्त बन गए। एक दिन वो अपनी सहेली के पास गई थी।

सहेली ने उसे एक एप से जोड़ दिया। एप में युवकों के ग्रुप बने हुए थे। वह देर रात तक चैटिंग करती थी। एक दिन उसे पता चल गया। पत्नी से मना किया। मगर, वो नहीं मानी। वह युवकों से चैट करती थी। उसने एक दिन मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

इस पर वो एक और मोबाइल ले आई। मगर, उसके बारे में उसे नहीं पता चलने दिया। 16 अक्तूबर 2022 में वो दोस्त के कहने पर घर से चली गई। रुपये और जेवरात भी ले गई। बल्लभगढ़ में दोस्त के साथ रही। बाद में कहीं और चली गई।

उधर, महिला के घरवाले पति पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। उसने तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला की तलाश की। पता चला कि महिला युवक के साथ रह रही है। पुलिस दोनों को आगरा ले आई। किसी और युवक के साथ रहने की वजह से पति ने उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया।

Show More
Back to top button
Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant