HOMEधर्म

अक्षय तृतीया पर करें इन वस्तुओं का दान, होगी अक्षय पुण्य की प्राप्ति

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहते हैं। इस दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने के साथ ही दान करने का भी महत्व काफी ज्यादा होता है। इस त्योहार पर किया गया आपका कोई भी काम अक्षय फल प्रदान करता है यानी उसका कभी नाश नहीं होता। इस वजह से अक्षय तृतीया पर अच्छे काम ही करने चाहिए। ताकि इंसान को अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो।

इस बार अक्षय तृतीया 14 मई शुक्रवार को है। इस मौके पर पूजा-पाठ करने के साथ-साथ चीजों का दान करना ना भूलें। ऐसा करने से आपको अक्षय पुण्य मिलेगा। वह पुण्य जो कभी खत्म नहीं होता और जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। इस बार अक्षय तृतीया पर इन 4 चीजों का दान जरूर करें।

1. जौ का दान

अक्षय तृतीया के मौके पर जौ, सत्तू, तिल और चावल का दान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दिन जौ का दान करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। शास्त्रों में जौ को कनक यानी सोने के समान माना गया है।

2. अन्न का दान

अक्षय तृतीया के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। इससे नवग्रह शांत होते हैं और देवताओं की कृपा मिलती है। साथ ही जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

3. जल पात्र का दान

वैशाख के महीने में लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना गया है। लेकिन अक्षय तृतीया के दिन जल पात्र का दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस दिन जैसे मटका, घड़ा आदि का दान करना शुभ माना जाता है। जल पात्रों का दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जल पात्र खाली न हो उसमें जल भरा होना चाहिए।

4. सुहाग की सामग्री

अक्षय तृतीया के दिन कपड़े और सुहाग का सामान भी सुहागिन महिलाओं को दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह की कृपा बनी रहती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button