Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant
HOMEMADHYAPRADESH

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ आज, केंद्रीय मंत्री और सीएम करेंगे उद्घाटन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ आज, केंद्रीय मंत्री और सीएम करेंगे उद्घाटन

हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का शानदार आगाज 30 जनवरी से होने जा रहा है। सोमवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीत प्रमाणिक और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ किया जायेगा।

पहली बार मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है। टीटी नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर लगभग 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, महाकाल महालोक, साँची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर फोर्ट बनाया गया है।

गायक शान देंगे प्रस्तुति
उद्घाटन समारोह में प्रख्यात टीवी स्टार जय भानुशाली एंकरिंग करेंगे। समारोह में मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सॉन्ग को आवाज दी है, अपनी प्रस्तुति देंगे। गायिका नीति मोहन नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति देंगी। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ड्रम्स शिवामणि और ग्रुप द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रस्तुति 100 लोक कलाकारों के दल द्वारा दी जायेगी।

लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति
इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा ‘हर हर शंभु’ और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 की “वसुधैव कुटुम्बकम” पर शानदार डांस प्रस्तुति होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति भोपाल वासियों को देखने मिलेगी।

प्रदेश के 470 खिलाड़ी लेंगे भाग
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मेजबान मध्यप्रदेश पर इस बार सभी की नजरें होंगी। पिछली बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश ने 12 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ कुल 38 पदक लेकर 8वां स्थान प्राप्त किया था, जिसमें अधिकांश पदक अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते थे। मध्यप्रदेश इस बार खेलो इंडिया के सभी 27 खेल में भागीदारी कर रहा है। सभी खेलों के 470 सदस्यीय दल में अकादमी के 146 खिलाड़ी इस बार शामिल हैं

यह भी पढ़ें-  कटनी : मुंह में ताले लगा कर एनएसयूआई ने किया राहुल गांधी के निलंबन का विरोध प्रदर्शन
Show More
Back to top button
Antalya haberHair Transplant IstanbulimplantAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant