HOMEMADHYAPRADESH

Weather Report दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार

दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार

Weather Report देश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।’

 

इस तरह हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

भारी बारिश और बाढ़ ने पहाड़ी राज्यों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है। दोनों राज्यों में कुल मिलाकर 81 लोगों की जान जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण बहुत नुकसान हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button