राष्ट्रीय

Banda Boat Accident With Shot Cut: चंद मिनटों के लिए दांव पर लगा दी जिंदगी, काल के गाल में ले गया ‘शार्टकट’ का रास्ता

Boat Accident With Shot Cut

Boat Accident With Shot Cut बांदा में 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर और समय बचाने को लेकर ‘शार्टकट’ रास्ता गुरुवार को काल साबित हुआ। लोगों ने अपना पौन घंटा बचाने के लिए पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी। क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक औगासी घाट में यमुना नदी पर पुल बना है। आवागमन शुरू है, लेकिन मर्का के औगासी घाट पुल के रास्ते असोथर गांव पहुंचने में लगभग 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर पड़ता है। इसमें करीब पौन घंटा समय ज्यादा लगता है। दूसरी तरफ मर्का से असोथर गांव तक यमुना नदी के रास्ते नाव के जरिये मात्र 600 मीटर की दूरी मात्र 20 मिनट में पूरी हो जाती है। नाविक इसका फायदा उठाकर मनमाने ढंग से नावों में लोगों को बैठाते हैं। गुरुवार को यही शार्टकट नाव सवारों को भारी पड़ गया। इस घटना के लिए ग्रामीण प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

‘Boat Accident With Shot Cut कैसे मिलेंगे लापता, जब अनाड़ियों की तरह डालेंगे जाल’

‘लापता लोग कैसे मिलेंगे, जब अनाड़ियों की तरह जाल डालेंगे’। यह बात फतेहपुर की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कही। शुक्रवार की दोपहर वह मौके पर पहुंचीं। आधी-अधूरी तैयारियों पर नाराजगी जताई। पूछा कि, आप लोग कल से कर क्या रहे हैं? घटनास्थल से उल्टी दिशा में जाल डलवा दिया। उसे सीधा करें, तभी कोई मिल सकेगा। डीएम अनुराग पटेल ने मंत्री साध्वी को व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

Show More

Related Articles

Back to top button