HOMEKATNI

BJP News कटनी तथा उमरिया के भाजपा पार्षद,अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग

BJP News कटनी तथा उमरिया के भाजपा पार्षद,अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग

कटनी BJP News हमारी पार्टी समग्रता , सामूहिकता के निर्णयों पर भरोसा करती है। हमे अपने क्षेत्र में भी सामूहिकता का निर्णय करना चाहिए विचारधारा को अपने दैनिक जीवन में उतारने का कार्य करें। हम सब एक विचार के प्रतीक है विचार के आधार पर ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यह विचार आज जिला भाजपा कार्यालय में पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने कटनी तथा उमरिया जिले के भाजपा पार्षद, अध्यक्षगणों के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते व्यक्त किये।

भाजपा का एक दिवसीय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग आज जिला कार्यालय में हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता पर अपने विषय को रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एम मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है। आज हमारे जनप्रतिनिधियों पर ही जनता को विश्वास है लिहाजा जनता के विश्वास पर खरे उतरना हमारे लिए चुनौती भी है।

दीप प्रज्वलन के बाद प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत हुई। कटनी एवं उमरिया जिले के पार्षद इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।

BJP News कटनी तथा उमरिया के भाजपा पार्षद,अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग BJP News कटनी तथा उमरिया के भाजपा पार्षद,अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग
उदघाटन सत्र में वर्ग का वृत्त रखते एवं स्वागत करते हुए कटनी भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन तथा उमरिया जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने भी प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्रीमती अलका जैन, सह प्रभारी चेतन हिंदुजा ने इस दौरान पूरी व्यवस्था का संचालन किया। वर्ग गीत का वाचन अंकिता तिवारी, अभिषेक ताम्रकार, मृदुल मिश्रा ने किया। वर्ग का संचालन उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय द्वारा किया गया। प्रस्तावना जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने रखी उन्होंने कहा कि पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का नेतृत्व है। 3 चौथाई हिस्से में हम देश मे प्रतिनिधित्व कर रहे है इसके पीछे हमारी कार्यप्रणाली और उद्देश्य है। आज भाजपा ने सिद्धांतों पर समझौता नही किया। प्रशिक्षण प्रतिक्षण होता है। सिर्फ भाजपा में ही हर स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। हमारी कार्यपध्दति की जानकारी के लिए हम प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करते है। हम समाज के बीच रहने वाले कार्यकर्ता हैं। हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से ही अलग दिखते है। समाज के समस्या का निदान कैसे करना है इस हेतु प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रथम सत्र में मंचासीन जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, दिलीप पांडे, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, पूर्व विधायक अलका जैन, महामंत्री चेतन हिंदूजा, सुनील उपाध्याय का स्वागत किया गया। उदघाटन सत्र सहित पांचों सत्रों में संगठन की ओर से सत्र के वक्ता एवं अध्यक्षता करने वाले अतिथियों का मनीष पाठक ,पीयूष अग्रवाल,श्रीमती मनीषा शर्मा ,श्रीमती वसुधा मिश्रा, मृदुल मिश्रा, अम्बरीष वर्मा,सुश्री अंकिता तिवारी,सचिन तिवारी,अर्पित अग्रवाल,मनीष मिश्रा ने पटका,टोपी से स्वागत किया ।

द्वतीय सत्र के मुख्य वक्ता विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि आप जमीन पर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि है जिन्हें जन्म से मृत्यु तक याद किया जाता है। हमारे लिए सत्ता साधन नही साध्य रहा है हमारा मूल्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को अग्रिम पंक्ति पर लाना है। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत का पालन किया जा रहा है। आज हमारी जिम्मेदारी भी अंतिम व्यक्ति के कल्याण की है। योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ मिले ऐसा कार्य करें। सरकार दीनदयाल जी की परिकल्पना को साकार करने का कार्य कर रहीं है। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता डीडी बैनर्जी ने की ।

तृतीय सत्र में लोक व्यवहार, सरकारी योजना के विषय पर प्रदेश कार्यसमिति शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि आज हमारे केंद्रीय नेतृत्व के नेताओ ने भी पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। हम 365 दिन तक काम करने वाले कार्यकर्ता हैं हमे अपने देश के महान पुरुषों के विषय अध्ययन करना चाहिए ओर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमती आशा कोहली ने की।

चतुर्थ सत्र में मुख्यवक्ता वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा वाल्मीक ने कहा की सरकार की जनहित योजनाओं की लंबी फेहरिस्त है। हम उन योजनाओं को जनता तक ले जाने के लिए निरन्तर सक्रिय रहें। जनता तक हमारी सरकार के लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी है। इस स्त्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सत्यनारायण अग्रहरि ने की।

पांचवें एवं अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता ज्ञानेंद्र शुक्ला ने आज की राजनीतिक परिस्थितियों में सोशल मीडिया की भूमिका तथा उसके उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी दीं। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्री रुक्मणि बर्मन ने की। इस अवसर पर कटनी नगर निगम के भाजपा पार्षदों सहित कैमोर, विजयराघवगढ़, बरही नगर पंचायत,उमरिया जिले से मानपुर,पाली,नरौजाबाद, चंदिया,उमरिया के पार्षद उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button