HOMEजरा हट केज्ञान

cyber crime लो अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अन्नू कपूर को सायबर ठग ने लगाया चूना

cyber crime लो अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अन्नू कपूर को सायबर ठग ने लगाया चूना

cyber crime साधारण आम आदमी की क्या बिसात जब पढ़े लिखे लोग सेलेब्रिटी भी सायबर ठगों का शिकार बन जाएं। जी हां एक्टर अन्नू कपूर से online ठगी हुई है। बैंक के KYC अपडेट करने के नाम पर सायबर ठग ने उनसे विस्तृत जानकारी ली और 4.36 लाख रुपये अकाउंट से निकाल लिए।

अन्नू कपूर को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की सतर्कता ही थी कि उन्हें एक बड़ा अमाउंट वापस मिल गया है। अन्नू ने मुंबई पुलिस के ओशिवारा साइबर क्राइम टीम का शुक्रिया जताया जिसने तुरंत एक्शन लिया और उनके 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए।

यह भी पढ़ें-  Katni: सुबह 9 बजे या उसके बाद लगेंगी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ठग ने अपना नाम कृष्ण कुमार रेड्डी बताया और उसने कहा कि वह HSBC बैंक के हेड ब्रांच से बोल रहा है। उसने कहा कि बैंक खाते का केवाईसी अनिवार्य है, नहीं तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। अन्नू कपूर ने पूछा कि केवाईसी के लिए क्या करना होगा तो शख्स ने बताया कि उन्हें अपना बैंक खाता नंबर और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर देना होगा।

यह भी पढ़ें-  पंच कल्याणक कार्यक्रम में पहुंचकर कांग्रेसजनों ने लिया आशीर्वाद

अन्नू कपूर ने अपना खाता नंबर और ओटीपी शख्स को बताया। कुछ समय बाद उन्हें HSBC बैंक के कस्टमर केयर से कॉल आया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है और खाते से पैसे ट्रांसफर हुए हैं।

Related Articles

Back to top button