HOMEMADHYAPRADESH

MP Rain Alert MP के 22 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना

MP Rain Alert MP के 22 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना

MP Rain Alert। अचानक हुए मौसम के बदलाव के बाद मंगलवार से कई ज़िलों में बारिश शुरू हो गई है। बेमौसम बरसात ने किसानों को आफत में डाल दिया करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। सिलसिला जारी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शनिवार 12 मार्च 2022 तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

MP Rain Alert 22 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, धार, देवास, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिला में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र भोपाल का कहना है कि इन जिलों में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और बारिश के साथ साथ वज्रपात की भी संभावना है। नागरिकों से सावधान रहने कहा गया है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि यह स्थिति 12 मार्च 2022 तक रह सकती है। मौसम केंद्र की रिपोर्ट 9 मार्च 2022 की सुबह बनाई गई थी। तब तक पिछले 24 घंटे में इंदौर, नर्मदा पुरम एवं उज्जैन संभाग के कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई थी। समाचार लिखे जाने तक मंदसौर में भारी ओलावृष्टि के कारण हजारों किसान बर्बाद हो गए हैं। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल खेत में चादर की तरह बिछ गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button