Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Goa Result देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में BJP का सरकार बनाना तय, 20 सीटेें जीती

Goa Result देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में BJP का सरकार बनाना तय, 20 सीटेें जीती

Goa Result देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में BJP का सरकार बनाना लगभग तय है। वह 20 सीटेें जीती है और बहुमत से महज एक सीट पीछे रही है। उसे निर्दलियों का समर्थन भी मिल गया है। उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) को पहली बार विधानसभा में एंट्री मिली है। उसके दो उम्मीदवार जीत गए हैं, लेकिन पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जिस अमित पालेकर को CM का चेहरा बनाया था वे ही चुनाव हार गए हैं।

पार्टी सीटें जीती आगे कुल
BJP 20 0 20
कांग्रेस 9 2 11
AAP 2 0 2
GFP 1 0 1
RGP 1 0 1
MGP 2 0 2
निर्दलीय 3 0 3
कुल 38 2 40

अपडेट्स…

  • BJP के दोनों डिप्टी CM हारे। मनोहर अजगांवकर को कांग्रेस के दिगंबर कामत ने करीब 6000 वोटों से और चंद्रकांत केवलेकर को कांग्रेस के एल्टोन डिकोस्टा ने करीब 3000 वोटों से हराया।
  • चुनाव के तीन महीने पहले गोवा पहुंची TMC सभी 26 सीटों पर हारी। उसे सिर्फ 5.21% वोट मिले। उसकी सहयोगी MGP को 7.72% वोट मिले।
  • लेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते।
  • सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत 666 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी को हराया।
  • पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे 710 वोटों से जीते हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी।
  • गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई फटोरदा सीट से जीते।

Show More

Related Articles

Back to top button