HOMEज्ञानराष्ट्रीय

Happy Republic Day 2022: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022 इस साल भारतवासी अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। यह वही दिन था जब 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। 20 साल बाद उसी दिन देश ने गणतंत्र की ओर अपना कदम बढ़ाया। उसके बाद से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर धूमधाम से मनाया जाने लगा। भारत विविधताओं और कई संस्कृति का देश है। सभी की धर्म-जाति और भौगोलिक आधार पर अपनी-अपनी मान्यताएं और पर्व हैं लेकिन आज का दिन जाति-पाति से भी ऊपर भारतीयों का दिन है।

देश का हर नागरिक, चाहे वह महिला हो या पुरुष, पंजाबी हो या तमिल, गरीब हो या अमीर पूरी दुनिया में सबकी एक ही पहचान है, वह भारतीय होने की। ऐसे में गणतंत्र दिवस का पर्व हर किसी के लिए गर्व का दिन होता है। इस मौके पर लोग एकत्र होकर ध्वजारोहण करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

Happy Republic Day 2022: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस पर आप भी अपने प्रियजनों व दोस्तों को खूबसूरत गणतंत्र दिवस के वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें।

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए।
दिल एक और एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले
ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

न भूलेगा देश कभी वह नजारा
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ।

Show More

Related Articles

Back to top button