HOME

MP Transfer News कुछ दिनों के बाद होंगे MP में थोक में तबादले, नवंबर से लग जायेगी रोक, कई SP कलेक्टर निशाने पर

MP में कुछ दिनों के बाद होंगे थोक में तबादले, नवंबर से लग जायेगी रोक, कई SP कलेक्टर निशाने पर

MP Transfer News मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग नवंबर से मतदाता सूची तैयार करने का कार्य प्रारंभ करेगा। इसकी शुरुआत के साथ ही कलेक्टरों के स्थानांतरण प्रतिबंधित हो जाएंगे। पांच जनवरी 2023 को जब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, उसके बाद सरकार तबादले कर सकेगी। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक आइएएस, आइपीएस, राज्य प्रशासनिक और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें-  पंच कल्याणक कार्यक्रम में पहुंचकर कांग्रेसजनों ने लिया आशीर्वाद

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। चार नवंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। पांच जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इस अवधि में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित न हो, इसलिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के तबादले नहीं होंगे। इस पर प्रतिबंध लग जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Katni: सुबह 9 बजे या उसके बाद लगेंगी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल आफिसर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी स्थानांतरित नहीं होंगे। उधर, सरकार ने मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक नए सिरे से प्रशासनिक जमावट करने की तैयारी कर ली है। कलेक्टर, कमिश्नर, आइजी, पुलिस अधीक्षक से लेकर राज्य प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने प्रारंभिक तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंक और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की चर्चा के बाद सूची जारी की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button