HOMEMADHYAPRADESH

IMD Rainfall Alert पूर्वी क्षेत्रों सहित MP के कई संभागों के जिलों में दिवाली पर बारिश का गिफ्ट

IMD Rainfall Alert जबलपुर संभाग सहित MP के कई संभागों के जिलों में दिवाली पर बारिश का गिफ्ट

IMD Rainfall Alert दीपावली उपहार खुशी उत्साह से सराबोर कर देने का पर्व है लेकिन इस दिवाली इस सब से सराबोर के बीच बारिश से भी सराबोर कर प्रकृति पानी का गिफ्ट भी लेकर आई है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक इस मौसम प्रणाली के चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हाेकर आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडू तट के बीच में टकराने के आसार हैं। इसके प्रभाव से दीपावली के अवसर पर मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं।

साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है। बादलाें के कारण रात के तापमान में भी बढ़ाेतरी हाेगी। उधर बुधवार काे प्रदेश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। यह देश के मैदानी इलाकाें में सबसे कम तापमान भी रहा। देश के पांच सबसे कम तापमान वाले शहराें में रायसेन 14, मंडला में 14.2, उमरिया 15.1, जबलपुर, सीकर, नौगांव में 15.5 एवं चित्तौड़गढ़ में 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटाें के दौरान शहडाेल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में काफी गिरे तथा शेष संभागाें के जिलाें में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन संभाग के जिलाें में सामान्य से अधिक रहे, तथा शेष संभागाें के जिलाें में सामान्य रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनाें काेंकण के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात के बनने से नमी आ रही थी, जिसके चलते बादल बने हुए थे।

साथ ही जबलपुर, शहडाेल, इंदौर संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा हाे रही थी। वह मौसम प्रणाली कमजाेर पड़ गई है। इस वजह से जबलपुर, शहडाेल संभागाें के जिलाें में भी न्यूनतम तापमान कम हाेने लगा है। शुक्ला के मुताबिक गुरुवार काे बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इस मौसम प्रणाली के दाे दिन में चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हाेने की संभावना है।

तूफान के आगे बढ़कर आंध्रा और तमिलनाडू के तट के बीच में टकराने की संभावना बन रही है। इसके असर से मध्य प्रदेश का मौसम भी प्रभावित हाे सकता है। इस दौरान बादल छा सकते हैं। दीपावली के अवसर पर जबलपुर, शहहाेल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button