ChattisgarhHOME

दर्दनाक VIDEO: गांजा लेकर भाग रहे तस्कर ने जुलूस में भीड़ पर चढ़ा दी जायलो, चार की मौत 20 गम्भीर

गांजा लेकर भाग रहे तस्कर ने जुलूस में भीड़ पर चढ़ा दी जायलो, चार की मौत 20 गम्भीर

विस्तार से खबर…

Chhattisgarh News: पत्थलगांव में पुलिस से बचने के लिए भाग रहे गांजा तस्कर ने दशहरा जुलुस में तेज रफ्तार वाहन घुसा दिया। वाहन की चपेट में आकर 1 की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित वाहन सड़क से उतरकर खेत में घुस गई। लोगों की भीड़ ने चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस ने वाहन चालक को पकड़कर सुरक्षित कर लिया है। वहीं, मामले में एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही एक एसआइ को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। घटना स्थल पर जशपुर कलेक्टर और एसपी पहुंच गए हैं।

शुक्रवार की दोपहर दशहरा के लिए जुलुस निकाला गया था। इस दौरान ओडिसा की ओर से आ रहे चालक ने भीड़ के बीच वाहन घुसा दिया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में घुस गई। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने चालक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।

मारपीट के बीच पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। इस बीच घटना से गुस्साए लोगों ने थाना पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ ने कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी वाहन रोककर चक्काजाम की भी कोश्ािश की। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी। वहीं, घटना की सूचना पर एसपी विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारी संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने घायलों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। घटना के बाद लोगों के गुस्से को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

पत्थलगांव समेत आसपास के गांव से भी लोग पहुंचे थे। भीड़ में आसपास के लोग भी शामिल थे। मृतक के शव को अस्पताल में रखवा दिया गया है। देर शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मृतकों की संख्या की भी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इधर पुलिस वाहन चालक से भी पूछताछ में जुटी है।

 

सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।आरोपित मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी बताए गए हैं।

घटना पर पूर्व सीएम डा रमन सिंह ने भी शोक जताया है। उन्‍होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ में नशा माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं, अब क्या धार्मिक जुलूस निकालने वालों को ऐसे ही कुचल दिया जाएगा। जशपुर एसपी को तत्काल हटाया जाए। मृतकों के परिजन को 50 लाख का मुआवजा और घायलों के इलाज की तुरंत व्यवस्था की जानी चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button