KATNI

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद अंत्योदय की कल्पना को साकार किया सरकार ने: जगदीश देवड़ा

जिला कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई दीनदयाल जी की पुण्य तिथि

कटनी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयाल जी की अंत्योदय की कल्पना को साकार किया। गरीब के लिए रहने का घर, इलाज मुफ्त अनाज स्वच्छ पीने का पानी वह मूलभूत जरूरत है जिसे अंतिम छोर तक पहुंचाने का स्वप्न दीनदयाल जी ने देखा था जिसे देश तथा प्रदेश की भाजपा सरकार ने साकार किया। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज जिला कार्यालय में दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में भाजपा जनों को सम्बोधित करते उक्त बात कही।
दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद अंत्योदय की कल्पना को साकार किया सरकार ने: जगदीश देवड़ा
उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद पात्र हमारी योजनाओं से वंचित न हो यही सुशासन का स्वप्न पूरा हो रहा है। श्री देवड़ा ने कहा कि हमारी मंशा सिर्फ सत्ता में रहना नहीं वरन सत्ता से अंत्योदय को धरातल पर लेकर आना है। हिंदुस्तान में कोई ऐसी पार्टी नहीं जो हर वर्ग का ध्यान रख सके। राष्ट्र सर्वोपरि  इसी भावना को लेकर हम आगे बढ़ने का संकल्प लें।
इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें दीनदयाल जी जैसे नेतृत्व वाले संगठन के कार्यकर्ता होने का गौरव हासिल हुआ। दीनदयाल जी की हर कल्पना को साकार करने का संकल्प लेकर कार्य करें यही उन्हें सच्ची आदरांजलि होगी।
विधायक सन्दीप जायसवाल ने आभार प्रगट करते हुए कहा कि तीन दिन से प्रभारी मंत्री कटनी में है। यह सौभाग्य है कि इतने सहज सरल प्रभारी मंत्री मिले। हम सभी मिलकर सेवा और समपर्ण का कार्य निरन्तर जारी रखेंगे।
आजीवन सहयोग निधि प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने समझाया कि किस तरह एक एक कार्यकरताओं के समर्पण से पार्टी चलती है। उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी ने ऑनलाइन भी समर्पण निधी देने का विकल्प बनाया है।
महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने दीनदयाल जी को प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने के साथ कटनी में प्रथम समर्पण निधी भेंट करने की घोषणा की।
संचालन महामंत्री चेतन हिंदूजा ने किया। इस अवसर पर पिछले वर्ष आजीवन सहयोग निधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने दी।
जिला संगठन की ओर से जिला जिलाध्यक्ष श्री टन्डन ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। जबकि जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पहले सभी भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, महापौर प्रीति सूरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा, राजेश चौधरी, पूर्व महापौर आशा कोहली, वरिष्ठ नेता भँवर सिंह, उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, भावना सिंह, अंकिता तिवारी, शिवम शर्मा, प्रकाश सिंघानिया, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, संतोष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, अभिषेक ताम्रकार, संदीप दुबे, मृदुल मिश्रा, पार्षद संतोष शुक्ला, बीना बैनर्जी, सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, शशिकांत तिवारी, शिब्बू साहू, रमेश सोनी, शकुंतला सोनी, सरला मिश्रा, सुमित्रता रावत, शमीम बानो, संगीता जायसवाल, मनोज तिवारी, वीरेंद्र खम्परिया, स्वप्निल पुरवार, मंगल तिवारी, किशोर काँचकार, इमरान फरीदी, सोनू बहरे, अक्षय श्रीवास्तव, अविनाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Back to top button