MADHYAPRADESH

CM, BJP प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री सहित जनप्रतिनिधिगण 23 जनवरी को बूथ विस्तारक अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री सहित जनप्रतिनिधिगण 23 जनवरी को बूथ विस्तारक अभियान में होंगे शामिल

Booth Vistarak Yojana। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी 20 जनवरी से 10 दिवसीय बूथ विस्तारक महाअभियान प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण विस्तारक के रूप में बूथ केंद्रों पर पहुंच रहे है।

23 जनवरी को विस्तारक के रूप में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सागर जिले के देवरी विधानसभा के तहसील केसली के ग्राम बसा के बूथ क्रमांक 59 एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा उमरिया के बांधवगढ़ के बूथ क्रमांक 204 पर पहुंचेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते बालाघाट, श्री प्रहलाद पटेल सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया के भाण्डेर रोड, श्री गोपाल भार्गव सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली, श्री तुलसीराम सिलावट सांवेर, श्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर के फुनगा, श्री भूपेन्द्र सिंह सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली, श्री कमल पटेल हरदा के खिरकिया बारंगा, श्री गोविन्दसिंह राजपूत सुरखी, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के जैतपुर, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन के रायसेन नगर, श्री प्रेमसिंह पटेल बडवानी के पाटी, श्री ओमप्रकाश सखलेचा जावद के रतनगढ, सुश्री उषा ठाकुर इंदौर जिले के महू विधानसभा के स्व. भेरूलाल पाटीदार मंडल के विश्वास नगर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 07, श्री हरदीप सिंह डंग सुवासरा के लदूना, श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर के नागदा बूथ क्रमांक 186, श्री इंदरसिंह परमार शुजालपुर नगर, श्री रामकिशोर कांवरे बालाघाट जिले के परसवाड़ा, श्री सुरेश धाकड़ पोहरी के बैराड के बूथ पहुंचकर बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होंगे। यह जानकारी BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने दी।

कटनी में सांसद हिमाद्री सिंह आएंगी

सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र हिमाद्री सिंह, रविवार 23 जनवरी को जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। इस संबंध में जारी कार्यक्रम अनुसार वे प्रातः 9 बजे उमरिया से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बड़वारा पहुंचेंगी। जहां पर सामुदायिक भवन बड़वारा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। दोपहर 2 बजे सांसद श्रीमती सिंह ग्राम बिजौरी में भाजपा कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गोस्वामी के निवास पर भोजन में शामिल होंगी। दोपहर 2.30 बजे ग्राम बिजौरी में भाजपा बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत बूथ विस्तारक संवाद में शामि होंगी। जिसके बाद दोपहर 3 बजे ग्राम परसेल में बूथ समिति की बैठक में सहभागिता करेंगी। दोपहर 3.30 बे ग्राम भजिया में तथा दोपहर 4 बजे ग्राम भुड़सा में बूथ विस्ताकर संवाद में शामिल होकर दोपहर 4.30 बजे शहडोल के लिये सांसद श्रीमती सिंह प्रस्थान करेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button