HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Jila Panchayat Katni Result भाजपा ने किया 10 समर्थक सदस्यों के जीतने का दावा, यहां देखें लिस्ट

Jila Panchayat Katni Result भाजपा ने किया 10 समर्थक सदस्यों के जीतने का दावा, यहां देखें लिस्ट

Jila Panchayat Katni Result कटनी जिला पंचायत के सदस्यों के परिणाम आ गए हैं 14 सदस्यों की सूची में भाजपा ने अपने 10 सदस्यों के जीतने का दावा किया है।

29 जुलाई को जिला पंचायत कटनी का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं जनपद में दो चरणों मे 27 तथा 28 जुलाई को चुनाव होंगें। आपको बता दें कि BJP समर्थकों का जिला पंचायत में दबदबा दिख रहा है 10 सीट पर भाजपा समर्थक जीते हैं यह दावा किया गया है जबकि कांग्रेस को 2 एक बसपा और एक पर निर्दलीय की जीत हुई है। अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव की तारीख आने के बाद सरगर्मी बढ़ जाएगी।

अध्यक्ष को लेकर स्थिति साफ नजर आ रही है, लिहाजा पूरा फोकस अब उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सदस्यों का होगा। आपको बता दें कि अध्यक्ष पद अनु जाति महिला के लिए आरक्षित है।

किस पार्टी से किसके जीतने दावा Jila Panchayat Katni Result

क्षेत्र क्रमांक 1 से रीना राकेश लोधी बहोरीबंद : निर्दलीय
क्षेत्र क्रमांक 2 से सुनीता रमेश मेहरा बहोरीबंद : भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 3 से पंडित प्रदीप त्रिपाठी स्लीमनाबाद: कांग्रेस
क्षेत्र क्रमांक 4 से कविता पंकज राय ढीमरखेड़ा: भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 5 अजय गोटिया स्लीमनाबाद: बसपा
क्षेत्र क्रमांक 6 प्रिया सिंह भनपुरा : भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 7 मोहिनी देवी पहाड़ी : भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 8 अशोक विश्वकर्मा टिकरिया : भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 9 से माला मौसी हरदुआ: भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 10 सोनू पप्पू मिश्रा बहोरीबंद: भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 11 रघुराज सिंह बरही : भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 12 शीला सिंह बड़वारा : भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 13 संगीता देवी विजयराघवगढ़ : भाजपा
क्षेत्र क्रमांक 14 प्रेम लाल केवट गुडेहा: कांग्रेस

(नोट: यह राजनीतिक दलों का दावा है, चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए। हम राजनीतिक दलों के दावों को बता रहे हैं तथा पुष्टि नहीं करते)

Show More

Related Articles

Back to top button