HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Car Gift to 100 Employees कर्मचारियों को कंपनी ने तोहफे में दी 100 मारुति कार

Car Gift to 100 Employees

Car Gift to 100 Employees। चेन्नई स्थित एक आईटी कंपनी Ideas2IT ने सोमवार को अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट कर कंपनी के सभी कर्मचारियों को खुश कर दिया। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। Ideas2IT के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गायत्री विवेकानंदन ने बताया कि कंपनी 100 कर्मचारियों को उपहार के रूप में मारुति सुजुकी की कारें गिफ्ट की है। इस मौके पर कंपनी के संस्थापक-अध्यक्ष मुरली विवेकानंदन भी मौजूद थे।

विवेकानंदन ने कहा कि अपने कर्मचारियों द्वारा Ideas2IT के विकास में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के कारण कंपनी ने एक विशेष धन साझा करने की पहल शुरू की है। कर्मचारियों को कार गिफ्ट करना दरअसल अभी पहला कदम है और Ideas2IT की आने वाले दिनों में इस तरह की और पहल शुरू करने की योजना है।

Show More

Related Articles

Back to top button