HOMEराष्ट्रीयव्यापार

gautam adani net worth: गौतम अदाणी ने संपत्ति के मामले में जेफ बेजोस को पछाड़ा, फिर 3 नंबर पर पहुंचे

gautam adani net worth

gautam adani net worth Fobs  की अरबपतियों की List के अनुसार भारत के दिग्गज उद्योगपति gautam adani  ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है।

बीते दिनों लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसकने वाले अदाणी ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। इस बार जेफ बेजोस को पछाड़ते हुए वे एक बार फिर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।

gautam adani गौतम अदाणी का नेटवर्थ 148.8 अरब डॉलर हुआ

फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बढ़ोतरी से उनका नेटवर्थ तेजी से बढ़ा है। बुधवार को उनकी कुल नेटवर्थ 148.8 अरब डॉलर हो गई है। इस संपत्ति के साथ एक बार फिर वे दुनिया के तीसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

 

gautam adani

गौतम अदाणी की संपत्ति में बढ़ोतरी से कभी दुनिया में नंबर एक अरबपति रहे अमेजन के संस्थापक और मुखिया जेफ बेजोस भी उनसे पिछड़ गए हैं। फोर्ब्स के इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ कम होकर 136.7 अरब डॉलर हो गई है। संपत्ति में कमी होने से अब वे दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

gautam adani जेफ बेजोस से 12.1 अरब डॉलर आगे निकले गौतम अदाणी

बता दें कि कई दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी कि गौतम अदाणी जल्द ही जेफ बेजोस को संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। गौतम अदाणी अब संपत्ति के मामले में जेफ बेजोस से 12.1 अरब डॉलर आगे निकल गए हैं। अब दुनिया में गौतम अदाणी से अमीर केवल टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क और फ्रांस के अरबपति बर्नाड अर्नाल्ट ही रह गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button