HOMEMADHYAPRADESH

Weather Rain Alert कुछ प्रदेशों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना

Weather Rain Alert: Chance of rain in many states for next 5 days

Weather Rain Alert: ठंड में अगर आप किसी दूसरे राज्य जा रहे हैं या घूमने का प्लान है तो यह खबर महत्वपूर्ण है। अगले 5 दिन देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। तापमान में पिछले कुछ दिनों में कम हुआ है। राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलना शुरू हो गई है। वहीं दक्षिण के प्रदेशों में अगले 5 दिनों तक बरसात जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान अगले 4 से 5 दिनों तक 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी हलचल

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज हुई। कोंकण, गोवा, दक्षिण कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button