HOME

विद्यार्थियों को कवर फसल एवं फसल पशु संघ का दिया गया प्रशिक्षण

कटनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय
स्लीमनाबाद में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्या डॉ सरिता पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर प्रीति नेगी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के क्रम में कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के द्वारा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कवर फसलों की जानकारी दी गई। कवर फसलों का उपयोग आमतौर पर खरपतवारों को दबाने मिट्टी के कटाव का प्रबंधन करने मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में सुधार तथा रोगों और कीटों को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए किया जाता है।

कवर फसल के प्रकार घास फलियां गैर फलियों वाली फसलों। कवर फसलों से लाभ की जानकारी का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। फसल पशु संघ के अंतर्गत फसल उत्पादन के लिए पशुओं के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया इसके अंतर्गत बैलों से जुताई बुवाई सिंचाई के लिए रहट मोट का उपयोग गहाई उपज की ढुलाई गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गोबर कंपोस्ट सींग खाद केंचुआ खाद बायोगैस तथा रेशम एवं मशरूम की खेती तथा गाय भेड़ बकरी एवं मुर्गी का दूध उन मांस के लिए उपयोग की जानकारी का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button