HOMEKATNI

Katni News कटनी में ऐतिहासिक है छपरवाह खेर माई मढिय़ा का जवारा विसर्जन शोभायात्रा

Katni News कटनी में ऐतिहासिक है छपरवाह खेर माई मढिय़ा का जवारा विसर्जन शोभायात्रा

Katni News मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रामकृष्ण परमहंस वार्ड अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित खेर माई मढिय़ा का जवारा विसर्जन जुलूस काफी प्राचीन है। इसलिए इसे ऐतिहासिक जुलूस भी कहा जाता है।

कल 10 अप्रैल को राम नवमीं के पावन पर्व पर पूरी श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ निकाला गया। जवारा विसर्जन जुलूस क्षेत्र स्थित खेरमाई मढिय़ा प्रांगण से रात 8 बजे प्रारंभ हुआ और ग्राम के प्रमुख मार्गो से होता हुआ देररात सिमरौल नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर व हनुमान घाट में आकर समाप्त हुआ।

जहां जवारा विसर्जन के साथ ही नव दिवसीय नवरात्र पर्व का समापन हुआ। इसके पूर्व 9 अप्रैल को चैत्र नवरात्र पर्व की अष्टमी को खेरमाई मढिय़ा प्रांगण में कन्या भोज का आयोजन खेर माई मढिय़ा समिति के द्धारा किया गया।

जिसमें भारी संख्या में पहुंची कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। वहीं रामनवमीं के दिन कल 10 अप्रैल को श्री श्री 1008 दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन रखा गया। जिसमें भी भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।  विसर्जन जुलूस में मथुरा बर्मन काली मां की वेशभूषा में आगें-आगें खप्पर खेलते हुए चल रहे थे जबकि उसके ठीक पीछे श्रृद्धालुओं की मंडली देवी भगत गाते हुए जुलूस को आगें बढ़ा रहे थे। इसके बाद खेरमाई मढिय़ा के पंडा पूरन बर्मन बाना छेद कर पीछे जवारा कलश लेकर चल रहीं महिलाओं को दिशा दे रहे थे।

समिति के बलराम पयासी, रमेश शुक्ला, कैलाश शुक्ला, महेश शुक्ला, पत्रकार विवेक शुक्ला, पूर्व पार्षद अधिवक्ता वीरेन्द्र मिश्रा, निवृतमान पार्षद दिनेश पयासी, रवीन्द्र शुक्ला, रघुनाथ शुक्ला, पारसमणि शुक्ला, शैलेष शुक्ला, सुधीर शुक्ला, रामकुमार मिश्रा, कौशल पयासी, बहोरन पयासी, रामकिशोर पयासी, संतू पयासी, रमेश पयासी, संजय शुक्ला, रजनीश शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ला, डॉ. संजय शुक्ला, अधिवक्ता मनीष कुमार शुक्ला, मनीष कुमार पयासी, राहुल पयासी, राजकुमार शुक्ला, सत्येन्द्र शुक्ला, विनीत शुक्ला, जूली शुक्ला, रवि शुक्ला, लल्ला शुक्ला, संदीप शुक्ला(बंटी), प्रशांत शुक्ला (कोका), परसराम मिश्रा, हरभजन शुक्ला, आनंद शुक्ला, राकेश पयासी, प्रभूदत्त मिश्रा, राजा शुक्ला, अमित मिश्रा, ऋषि मिश्रा, धनेन्द्र मिश्रा, अनूप मिश्रा, अमन मिश्रा, सुनील तिवारी, भूरा तिवारी, छोटा तिवारी, जितेन्द्र शुक्ला, छुट्टू शुक्ला, विकाश शुक्ला, राहुल शुक्ला, काशी चांद पयासी, मोहन शुक्ला, अनिकेत शुक्ला, अनमोल पांडे, कमलेश यादव, राजेश यादव, लुकईराम विश्वकर्र्मा, सुरेश विश्वकर्र्मा, टिल्लू उर्फ बसंत विश्वकर्मा, रमन विश्वकर्मा, रामसुजान विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, शीतल विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, चिल्लू बर्मन, अनिल बर्मन, घुर्री बर्मन, मथुरा बर्मन, राममिलन चौधरी, घसीटा चौधरी, संतोष चौधरी समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने रामनवमीं व जवारा विसर्जन जुलूस के र्निविध्न सम्पन्न होने पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button