MADHYAPRADESH

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की आहट से ठंड के ढीले पड़ रहे तेवर, 12.5 पारा आज रात कटनी में कम ठंड होगी

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की आहट से ठंड के ढीले पड़ रहे तेवर, 12.5 पारा आज रात कटनी में कम ठंड होगी

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की आहट से ठंड के ढीले पड़ रहे तेवर, 12.5 पारा आज रात कटनी में कम ठंड होगी  पश्चिमी विक्षोभ की आहट से ठंड के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हाे जाएगी जिससे बर्फीली हवाओं में नमी आने से ठंड का असर और कम हो जाएगा। 14 जनवरी तक बादल छाने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल वातावरण में हल्की ठंडक घुली रहेगी। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है।

दिन में मिली राहत, रात में सिहाराती रही ठंडी हवाएं-

तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से मौसम की रंगत भी बदलने लगी है। बुधवार को सुबह ठंड का असर कम रहा। धूप भी तेज महसूस हो रही है। हवा की दिशा उतरी पश्चिमी हो गई है। अधिकतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 7.2डिग्री पर पहुंच गया हैं। हालांकि रात ठंडी हवाओं से सुबह ठंड असर बढ़ गया था।

10 दिनों में रही पारे की घट-बढ़

दिन – अधिकतम – न्यूनतम

01 जनवरी – 24.0 – 9.0

02 जनवरी – 20.8 – 8.7

03 जनवरी – 18.8 – 8.4

04 जनवरी – 16.7 – 9.9

05 जनवरी – 20.5 – 8.4

06 जनवरी – 21.8 – 7.3

07 जनवरी – 21.8 – 4.4

08 जनवरी – 23.8 -3.6

09 जनवरी – 25.5 – 4.8

10 जनवरी – 25.6 – 6.3

पूर्वानुमान

मौसम शुष्क रहेगा, जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है।

पूर्वानुमान – अधिकतम – न्यूनतम

जबलपुर

11 जनवरी – 26.0 – 7.0

12 जनवरी – 27.0 – 8.0

कटनी

11 जनवरी- 26.1- 12.5

12 जनवरी – 27.5 -13.3

 

मंडला

11 जनवरी – 30.0- 70

12 जनवरी -29.0 -8.0

Show More

Related Articles

Back to top button