HOMEज्योतिषधर्म

Kartik Purnima 2021 कार्तिक पूर्णिमा कल, पूजा-पाठ और व्रत पर पड़ेगा क्या ‘चंद्र ग्रहण’ का प्रभाव

कार्तिक पूर्णिमा कल, पूजा-पाठ और व्रत पर पड़ेगा क्या 'चंद्र ग्रहण' का प्रभाव? जानें

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर को है, इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. धार्मिक दृष्टि से कार्तिक पूर्णिमा को विशेष बताया गया है. इस दिन पूजा,स्नान और दान को महत्वपूर्ण माना गया है.

Lunar Eclipse 2021, Kartik Purnima 202119 नवंबर 2021, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इस तिथि को कार्तिक पूर्णिमा भी कहा जाता है, कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाता है. इस दिन तुलसी पूजा, देव दिवाली भी है.

 

चंद्र ग्रहण 2021 (Chandra Grahan 2021)
कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. इस चंद्र ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है. आंशिक चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण भी कहा जाता है. आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाता है. मान्यता के अनुसार सूतक नियमों का पालन तभी किया जाता है, जब पूर्ण ग्रहण की स्थिति बनती है.

चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2021 Timing in India)
19 नवंबर 2021 को लग रहा है. इस ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है.

 

चंद्र ग्रहण का कार्तिक पूर्णिमा पूजा पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को विशेष माना गया है. धार्मिक कार्यों पर चंद्र ग्रहण को प्रभाव नहीं पडे़गा. इसके पीछे जानकारों का मत है कि चंद्र ग्रहण पूर्ण नहीं है, 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगने वाला चंद्र आंशिक है. इसके साथ ही दिन में चंद्र ग्रहण लग रहा है, तथा इसका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ रहा है. इस ग्रहण को भारत में असम, अरुणाचल प्रदेश आदि क्षेत्रों में ही दिखाई देने की बात कही जा रही है. इसलिए पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों पर इस ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा. कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और यज्ञ का विशेष महत्व बताया गया है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि news24you.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Show More

Related Articles

Back to top button