HOMEराष्ट्रीय

गुजरात: भरूच के कोविड अस्पताल में रात 12.30 बजे लगी भीषण आग, 15 मरीजों की मौत

गुजरात में भरूच के एक कोविड अस्पताल में बीती रात आग लग गई। रात 12.30 बजे लगी आग में अब तक 15 मरीिजों के मरने की सूचना है।

गुजरात में भरूच के एक कोविड अस्पताल में बीती रात आग लग गई। रात 12.30 बजे लगी आग में अब तक 15 मरीिजों के मरने की सूचना है। शुरू में मृतकों की संख्या 12 बताई गई थी। आग पटेल वेलफेयर अस्पताल के आईसीयू में लगी जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा था। आग लगते ही फायर ब्रिगड को सूचना दी गई। सुबह तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इस दौरान कुछ मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इस दौरान भारी अफरातफरी रही। अस्पताल प्रबंधन ने आग के कारणों पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि सेनेटाइजर के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बता दें, हाल के दिनों मे महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और विरार के अस्पताल में आग लग चुकी है।

सेनेटाइजर के कारण बेकाबू आग: जानकारों की नजर में अस्पतालों हो रही इन घटनाओं के पीछे सेनेटाइजर का अधिक इस्तेमाल है। सेनेटाइनजर के कारण गैस के बादल बनकर छत पर चिकप जाते हैं। आईसीयू जैसी जगहों पर ये बहुत अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि वहां हवा ले आने जाने का रास्ता नहीं होता है। छोटी सी चिंगारी मिलने पर ये आग के गुब्बारे में बदल जाते हैं और काबू करना मुश्किल होता है। यही कारण है कि लोगों को घरों में भी सेनेटाइजर के इस्तेमाल के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button