HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कटनी को खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में आगे बढाने हेतु प्रदेश व केंद्र की सरकार निरंतर कार्य कर रही

कटनी पहुंचीं मंत्री द्वय श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एवं सुश्री उषा ठाकुर का भाजपाजनों ने किया जोरदार स्वागत,जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने भाजपा परिवार की ओर से किया अभिनंदन

कटनी। मध्यप्रदेश में खेलों के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है कटनी भी इसमे शामिल है। कटनी में जल्द ही सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान का कार्य शुरू होगा। यह बात आज कटनी पहुंचीं प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कही। उनके साथ पहुंचीं पर्यटन एव संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश और देश मे जबसे भाजपा की सरकार आई है सभी कई धार्मिक स्थलों को भव्य स्वरूप देकर पर्यटन के लिए सार्थक कार्य हुए हैं। कटनी में पर्यटन की संभावना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक व्रहद कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

कटनी को खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में आगे बढाने हेतु प्रदेश व केंद्र की सरकार निरंतर कार्य कर रही

इससे पहले कटनी पहुंचीं मंत्रीद्वय ने जिला कलेक्ट्रेट में विभागीय बैठक ली। उपरांत भाजपा कार्यालय में दोनों मंत्री महोदय का जोरदार स्वागत किया गया। यहां श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया तथा सुश्री उषा ठाकुर ने समस्त जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक पदाधिकारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं से परिचय प्राप्त किया।

कटनी को खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में आगे बढाने हेतु प्रदेश व केंद्र की सरकार निरंतर कार्य कर रही

जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कटनी भाजपा परिवार की ओर से मंत्रीद्वय का आत्मीयता के साथ अभिनंदन करते हुए परिचय दिलाया।

कटनी को खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में आगे बढाने हेतु प्रदेश व केंद्र की सरकार निरंतर कार्य कर रही

मंच पर मंत्री द्वय के साथ जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव , पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी मौजूद थे।
जिला कार्यालय में स्वागत के उपरांत मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे तथा सुश्री उषा ठाकुर ने बीएसएनएल आफिस के आगे प्रस्तावित खेल मैदान का की जगह का अवलोकन किया।

कटनी को खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में आगे बढाने हेतु प्रदेश व केंद्र की सरकार निरंतर कार्य कर रही

इसके उपरांत मंत्रीद्वय फारेस्टर खेल मैदान पहुंचीं जहां 10 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान का निरीक्षण किया एवं मौजूद अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली।

कटनी को खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में आगे बढाने हेतु प्रदेश व केंद्र की सरकार निरंतर कार्य कर रही

इस बारे में विधायक श्री जायसवाल ने कटनी के खेल मैदान तथा यहां होने वाले निर्माण की जानकारी दी तथा कुछ सुझाव दिए। फारेस्टर खेल मैदान के निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वय ने मैहर के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भँवर सिंह चौहान, जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा, राजेश चौधरी, सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, भावना सिंह, सूर्यकांत गौतम, सीमा जैन, रुक्मणि बर्मन, ज्योति दीक्षित, अम्बरीष वर्मा, शिवम शर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, संदीप दुबे, नीरा सेठिया, शिल्पी सोनी, निशा मिश्रा, सुरेश रोचलानी,गणेश राव, रवि खरे, सत्यनारायण अग्रहरी, कैलाश जैन, मिट्ठूलाल जैन, रणवीर कर्ण,मयंक गुप्ता, प्रदीप साहू, संतराम रैदास, मृदुल मिश्रा, स्वप्निल पुरवार, अनुराग त्रिसोलिया, अक्षय श्रीवास्तव, अजय माली, विमल साहू, इंद्र मिश्रा, आशीष कुंडे आदि भाजपाजनों की उपस्थिति रही।

 

Show More

Related Articles

Back to top button