HOME

Petrol Diesel Price Today: तेजी से गिरा कच्चे तेल का भाव, 2 से 3 रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल

Petrol Diesel Price Today:

 Petrol Diesel Price । बीते कई दिनों से यह सुगबुगाहट चल रही थी कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश की तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ा सकती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से कुछ अच्छे संकेत मिलने के बाद शायद यह भी संभव है कि आने वाले दिनों में आशंकाओं के विपरीत देश में पेट्रोल डीजल के दाम और सस्ते हो जाए।

 

Petrol Diesel Price Today: तेजी से गिरा क्रूड ऑयल का भाव

 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी घमासान युद्ध के बीच बीते कुछ दिनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आसमान छू रहा था और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। भयावह युद्ध के बीच यह भी आशंकाएं जताई जा रही थी कि क्रूड ऑयल का भाव (Crude oil price) 300 डॉलर के पार जा सकता है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जैसे ही झुकने के संकेत दिए तो रूस ने भी हमले कम कर दिए। इसका असर क्रूड ऑयल मार्केट पर भी दिखा और दो दिन में ही क्रूड ऑयल $139 प्रति बैरल से फिसलकर रिकॉर्ड गिरावट के साथ $108.7 पर आ पहुंचा है। अब यदि आने वाले कुछ दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के नीचे आ जाती है तो देश में पेट्रोल-डीजल का भाव कुछ कम हो सकता है।

Petrol Diesel Price Today: बढ़ने नहीं, घटने जा रहा पेट्रोल डीजल का भाव

 

देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाने वाली कंपनी BPCL के चेयरमैन और MD अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड को देखा जाए तो पेट्रोल और डीजल का रेट अब बढ़ने की जगह घटने वाला है। दो दिन से कच्चे तेल का भाव बहुत तेजी से गिरा है। सिर्फ एक दिन में तेल कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। अरुण कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के भी नीचे आ जाती है तो पेट्रोल डीजल की कीमत 2 से 3 रुपए कम हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: UAE कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने को तैयार

 

वैश्विक स्तर पर बढ़ते क्रूड आयल रेट के चलते UAE ने अब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का तैयार हो गया है। बाजार में जैसे ही यह खबर आई तो ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का रेट एक दिन में ही करीब 16.84 डॉलर (13.2 फीसदी) फिसलकर $111.14 प्रति बैरल पर आकर बंद हो गया। 21 अप्रैल 2020 के बाद ये एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। US क्रूड फ्यूचर भी 15.44 डॉलर (12.5 फीसदी) गिरावट के बाद 108.70 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। ये नवंबर 2021 के बाद से सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट रही।

आपको बता दे कि संयुक्त अरब अमीरात तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक का प्रमुख सदस्य है। UAE ने कहा है कि वैश्विक तेल संकट की स्थिति से बचने के लिए हम कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में हैं। OPEC को कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरे देशों से भी कहना होगा। युद्ध के हालत में रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और ऐसे में यदि तेल उत्पादन बढ़ता है तो रूस के प्रतिबंधों का असर दुनिया पर बहुत कम होगा।

Petrol Diesel Price Today: महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

 

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 95.41 86.67

मुंबई 109.98 94.14

कोलकाता 104.67 89.79

चेन्नई 101.40 91.43

Posted By: Sandeep Chourey
खास आपके लिए

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई तीन दोस्तों की मौत

2024 की राह आसान जानिए Narendra Modi और BJP के लिए क्या मायने रखते हैं ये रिजल्ट

Punjab Election Result 2022: जानिए आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान के बारे में ऐसे बने कॉमेडियन से नेता

Hastinapur Election Result 2022: हार रही है कांग्रेस की बिकिनी गर्ल अर्चना गौतम हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

UP Election Results 2022: विपक्ष इसी प्रकार EVM पर सवाल उठाता रहे और जनता विपक्षियों को पराजित करती रहे – नरोत्तम मिश्रा

Indore Crime News: बेवफा प्रेमी की रिपोर्ट से सुलझी दर्दनाक दुष्कर्म की गुत्थी

Show More

Related Articles

Back to top button