HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Surya Grahan 2022 दुर्लभ संयोग में होगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, ये 4 राशि वाले बरतें सावधानी

Surya Grahan 2022 दुर्लभ संयोग में होगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, ये 4 राशि वाले बरतें सावधानी

Surya Grahan 2022: ज्योतिष के अनुसार साल 2022 का अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगने जा रहा है। वहीं इससे ठीक एक दिन पहले यानी कि 24 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम बार बनता है। जब दीपावली के तुरंत बाद सूर्य ग्रहण पड़ रहा हो। सभी के मन में ये भी प्रश्न है कि सूर्यग्रहण का असर दीपावली पूजा या गोवर्धन पूजा पर भी पड़ेगा। धर्म गंथ्रों के अनुसार दीपावली पूजा पर ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। अगले दिन गोवर्धन पूजा पर भी इसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि ये पूजा सुबह की जाती है और ग्रहण शाम को लगता है।

सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार की शाम 04 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा जो कि शाम 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल 05 बजकर 28 मिनट पर होगा और मोक्ष 06 बजकर 25 मिनट पर होगा। इस दौरान ग्रहण से जुड़े सभी नियम पालनीय रहेंगे। सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 11 घंटे पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि – सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आपको अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। इस समय कहीं निवेश करने से बचें।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय आपके काम में रुकावट आ सकती है। साथ ही व्यापार में भी हानि उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

कन्या राशि – सूर्य ग्रहण लगने से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही व्यापार पर भी इसका असर होगा। आय में कमी आ सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। इस समय वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि – तुला राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है। तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। साथ ही आपके दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। इस समय में वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। किसी बात को लेकर आपके मन में भय भी बना रहेगा।

 

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित है

Show More

Related Articles

Back to top button