HOMEराष्ट्रीय

Akhand Bharat: हमे भी अखंड भारत चाहिए… सोशल मीडिया पर रूस के नक्शे कदम पर चलने की मांग उठी

हमे भी अखंड भारत चाहिए... सोशल मीडिया पर रूस के नक्शे कदम पर चलने की मांग उठी

Akhand Bharat रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की परवाह किए बगैर यूक्रेन की धरती पर पूरी ताकत से हमला बोल दिया है। पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंधों की झड़ी और निंदा के बावजूद रूस अपने कदम पर अडिग है। अब भारत में रूस के इस कदम को दोहराने की मांग उठ रही है।

akhand bharat

सोशल मीडिया पर लोग भारत सरकार को रूस के नक्शे कदम पर चलने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जैसे रूस अखंड सोवियत रूस बनने जा रहा है वैसे ही हमे अखंड भारत चाहिए। लोगों का इससे मतलब अक्साई चीन और पीओके को लेकर है।

रूसी सैनिकों और यूक्रेनियों के बीच आज तीसरे दिन भी युद्ध जारी है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन पश्चिमी देशों के भारी दबाव के बावजूद टस से मस नहीं हुए हैं। कई देशों जिनमें जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका रूस पर भारी प्रतिबंध लगा चुके हैं और कई बार धमकी भी दे चुके हैं लेकिन रूस अपने कदम पीछे हटने को तैयार नहीं है।

अखंड भारत से उनका मतलब अक्साई चीन और पीओके है। अक्साई चीन का मसला भारत और चीन के बीच विवादित है जबकि पीओके भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित स्थान है।

अखंड भारत से क्या मतलब
अखंड भारत से लोगों का मतलब उन क्षेत्रों से है, जो दावा तो अपना किया जाता है लेकिन उसमें पड़ोसी मुल्कों के साथ विवाद भी रहता है। भाजपा और आरएसएस के सदस्यों की ओर से इससे पहले भी ये मांग उठाई जाती रही है।

रूस ने यूक्रेन पर फिर से आधिपत्य पाने के लिए जोर लगा दिया है तो भारत में भी ट्विटर और फेसबुक पर अखंड भारत ट्रेंड हो रहा है। कई वैरिफाइड यूजर इस मांग को उठा रहे हैं कि सोवियत रूस की तरह हमे भी अखंड भारत चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button