HOMEKATNI

भाजपा ने हॉकी में 41 साल बाद मिली ओलंपिक जीत पर किया खिलाड़ियों का सम्मान

खिलाड़ियों ने देशवासियों को किया गर्वित, प्रफुल्लित: रामरतन पायल

कटनी। प्रत्येक भारतवासी आज हर्षित है गर्वित है तथा खिलाड़ियों की सफलता से प्रेरित है। ओलंपिक में 41 साल बाद हमारे राष्ट्रीय खेल हाकी में भारत ने पदक जीता यह नया भारत है। आज भारत को हॉकी में कांस्य पदक तथा रेसलर रवि दाहिया के द्वारा रजत पदक जीतने पर प्रफुल्लित भाजपाजनोँ के द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कही।

इससे पहले सुभाष चौक में भाजपा नेताओं ने कटनी के उदयीमान हॉकी खिलाड़ी तथा कोच विनोद रजक को पुष्प माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर समान्नित किया। जिलाध्यक्ष श्री पायल ने सभी को बधाई देते हुए इसी तरह देश को गौरवांवित करने की अपील की। भारत माता के जयकारों के बीच समान्नित होकर नन्हे खिलाड़ी काफी खुश थे।

भाजपा ने हॉकी में 41 साल बाद मिली ओलंपिक जीत पर किया खिलाड़ियों का सम्मान

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, दीपक टंडन सोनी, मृदुल द्विवेदी ,किरण जैन, गीता गुप्ता, अंबरीश वर्मा,मनीष दुबे, पवन यादव, अवकाश जायसवाल, अंकिता तिवारी,नंदकुमार बसरानी, आशुतोष शुक्ला,सचिन तिवारी, श्याम निषाद, संकल्प अग्रवाल, नवीन मोटवानी,डब्बू रजक, मयंक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, ममता बंसल,यज्ञदत्त पप्पा मिश्रा, अहमद बक्शा, प्रियांशु गुप्ता, इंद्रा मिश्रा, हाकी कोच विनोद रजक के साथ खिलाड़ीगण आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button