HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Indian Railway Update इस रूट पर यात्रा करने से पहले देख लें ट्रेन निरस्‍त तो नहीं

Indian Railway Update इस रूट पर यात्रा करने से पहले देख लें ट्रेन निरस्‍त तो नहीं

Indian Railway पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल के कटनी-बीना रेल खंड पर रेल लाइन तिहरीकरण कार्य के तहत ईसरवारा और नरियावली स्टेशनों पर प्री नॉन-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण इस खंड से गुजरने वाली कुछ गाडिय़ों को निरस्त और परवर्तित करने का निर्णय लिया गया है.

निरस्त होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 2 सितंबर 2022 एवं 3 सितंबर 2022 तथा गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 3 सितंबर 2022 एवं 4 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 11272/11271 भोपाल-इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन 2 सितंबर 2022 एवं 3 सितंबर 2022 को दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 सितंबर 2022 से 3 सितंबर 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 2 सितंबर 2022 से 4 सितंबर 2022 तक  अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

3 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02185/02186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर गन्तव्य को जाएगी.

2 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर गन्तव्य को जाएगी.

2 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल तथा 3 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी होकर गन्तव्य को जाएगी.

1 सितंबर 2022 एवं 3 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदा रामनगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर गन्तव्य को जाएगी. 1 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदा रामनगर होकर गन्तव्य को जाएगी.

1 सितंबर 2022 एवं 2 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदा रामनगर होकर गन्तव्य को जाएगी. 2 सितंबर 2022 एवं 3 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदा रामनगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर गन्तव्य को जाएगी.

2 सितंबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर गन्तव्य को जाएगी.

Show More

Related Articles

Back to top button